भोपाल : सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को देखते हुए त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में सभी पदों के लिए मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा संबंधी कार्यवाही स्थगित रहेगी। इस संबंध में आयोग द्वारा अलग से निर्देश दिए जाएंगे। सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग बीएस जामोद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पंच, सरपंच के लिए मतदान केन्द्र और विकासखंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना तथा जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए विकासखंड मुख्यालय पर ईव्हीएम से की जाने वाली मतगणना स्थगित रहेगी। मतगणना से संबंधित समस्त अभिलेख उपस्थित अभ्यर्थियों/अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सील बंद कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखे जाएंगे। किसी भी पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति निर्मित होने पर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अभ्यर्थी को न तो निर्वाचित घोषित किया जाएगा और न ही निर्वाचन का प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए हैं।
बता दें कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया भी स्थगित की गई है।
Related Posts
July 11, 2022 भोपाल में भारी बारिश का हवाई सेवा पर पड़ा असर,कई फ्लाइट इंदौर डायवर्ट की गई
भोपाल : राजधानी भोपाल में जोरदार बारिश ने समूचे शहर को तरबतर कर दिया। रेलवे स्टेशन के […]
March 2, 2025 निगम मार्केट में सीढियों के स्थान पर अवैध रूप से निर्मित दुकानें व शेड हटाए
निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई, 25 से अधिक अवैध शेड हटाए।
निगम आयुक्त शिवम […]
August 16, 2023 सेना और शहीदों के परिवारों को खरीदी में विशेष रियायत देंगे रिटेल गारमेंट्स व्यापारी
आजादी के पर्व पर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन ने लिया फैसला।
इंदौर : आजादी की 77 वी […]
May 10, 2025 लालबाग परिसर में मालवा उत्सव बना स्वाद, संस्कृति और लोक कला का संगम
मालवी शिल्प, लोक कला और व्यंजन कर रहे लोगों को आकर्षित।
इंदौर : मालवा उत्सव इंदौर की […]
February 27, 2017 PM मोदी ने की मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर रेडियो पर 'मन की बात' के जरिए देश को […]
September 30, 2021 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सूरज शर्मा अध्यक्ष, गौरव श्रीवास्तव सचिव चुने गए
इंदौर : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बुधवार को सम्पन्न हुए चुनाव में देर रात तक मतगणना का […]
March 15, 2021 समर्थन मूल्य पर 22 मार्च से शुरू होगी चना खरीदी, इंदौर जिले में बनाए गए 8 खरीदी केंद्र
इंदौर : राज्य शासन की कृषक हितैषी एवं महत्वाकांक्षी योजना प्राइस सपोर्ट स्कीम के […]