इंदौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश पर उपभोक्ता सुविधाओं में सतत बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसी क्रम में पेपरलेस बिल, मोबाइल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त करने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। मप्रपक्षेविविकं के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री सुनील पाटौदी ने बताया कि टेलीग्राम से बिजली कंपनी के बिलिंग साफ्टवेयर एनजीबी को जोड़ दिया गया है। जैसे ही बिल जनरेट होगा, वैसी ही टेलीग्राम पर यह बिल संबंधित पंजीकृत उपभोक्ता को पीडीएफ के रूप में दिखाई देने लगेगा। टेलीग्राम पर बिजली बिल प्राप्त करने के लिए संबंधित उपभोक्ता का वहीं नंबर बिजली कंपनी और टेलीग्राम सेवा में पंजीकृत होना जरूरी है। अधीक्षण यंत्री पाटौदी ने बताया कि टेलीग्राम मैसेंजर एप्लिकेशन में उपभोक्ता को @mpwzbillbot पर start बटन दबाना होगा। एक बार इस प्रक्रिया में रजिस्टर्ड होने के बाद प्रत्येक माह उपभोक्ता को टेलीग्राम पर बिजली बिल की पीडीएफ प्राप्त होती रहेगी।
Related Posts
July 2, 2024 डॉक्टर्स और सीए शहर हित में सहयोग को सदैव तत्पर रहते हैं : महापौर
डॉक्टर्स और सीए डे के अवसर पर शहर के उत्कृष्ठ डॉक्टर व सीए का किया गया […]
March 4, 2025 सूने मकानों को निशाना बनाने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार
इंदौर : सूने मकानों में चोरी की वारदात करने वाला शातिर नकबजन, थाना द्वारकापुरी पुलिस की […]
May 10, 2019 सियासी ड्रामेबाजी में एक्सपर्ट हैं मोदी- भूपेश बघेल इंदौर: झूठ बोलना और अपमानित करना बीजेपी का चरित्र है। विपक्ष ही नहीं अपनी ही पार्टी के […]
March 6, 2025 सिंहस्थ को देखते हुए समय सीमा में पूर्ण हो सभी काम : सांसद लालवानी
आईएसबीटी कुमेड़ी व सीनियर सिटीजन बिल्डिंग के लिए इसी माह होंगे टेंडर।
सांसद लालवानी […]
August 27, 2021 आईजी हरिनारायणचारी मिश्र से मिले कांग्रेसी, ज्ञापन सौंपकर की कार्यकर्ताओं पर लादे गए मुकदमें वापस लेने की मांग
इंदौर : शहर काँग्रेस का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को डीआईजी से मिलने के बाद शुक्रवार को […]
July 21, 2022 कस्तूरबा ग्राम में हॉस्टल की छात्राओं ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
इंदौर : कस्तूरबा ग्राम तेजाजी नगर में कस्तूरबा स्मारक ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण […]
April 24, 2021 चुनिंदा पेट्रोल पंप खुलने से उमड़ रही भीड़ दे रही कोरोना को निमंत्रण, प्रशासन खोले सारे पम्प- शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि शहर में पेट्रोल पंप पर लग रही भारी […]