इंदौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश पर उपभोक्ता सुविधाओं में सतत बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसी क्रम में पेपरलेस बिल, मोबाइल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त करने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। मप्रपक्षेविविकं के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधीक्षण यंत्री सुनील पाटौदी ने बताया कि टेलीग्राम से बिजली कंपनी के बिलिंग साफ्टवेयर एनजीबी को जोड़ दिया गया है। जैसे ही बिल जनरेट होगा, वैसी ही टेलीग्राम पर यह बिल संबंधित पंजीकृत उपभोक्ता को पीडीएफ के रूप में दिखाई देने लगेगा। टेलीग्राम पर बिजली बिल प्राप्त करने के लिए संबंधित उपभोक्ता का वहीं नंबर बिजली कंपनी और टेलीग्राम सेवा में पंजीकृत होना जरूरी है। अधीक्षण यंत्री पाटौदी ने बताया कि टेलीग्राम मैसेंजर एप्लिकेशन में उपभोक्ता को @mpwzbillbot पर start बटन दबाना होगा। एक बार इस प्रक्रिया में रजिस्टर्ड होने के बाद प्रत्येक माह उपभोक्ता को टेलीग्राम पर बिजली बिल की पीडीएफ प्राप्त होती रहेगी।
Related Posts
May 15, 2025 अजेय योद्धा थे बाजीराव पेशवा, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं में होती है उनकी गणना..
बाजीराव पेशवा पर लिखी पुस्तक के विमोचन समारोह में बोले अतिथिगण।
इंदौर : हमारा इतिहास […]
May 26, 2022 दुपहिया वाहन चुराने वाली गैंग पकड़ाई, पकड़े गए आरोपियों ने 40 से अधिक वाहन चुराना कबूला
56 दुकान और अन्य स्थानों से दो पहिया वाहन चोरी करने वाली शातिर वाहन चोरों की गैंग का […]
March 1, 2023 एमआईसी की बैठक में दो सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति
शहर के प्रवेश स्थलों पर बनेंगे प्रवेश द्वार, प्रथम चरण में उज्जैन रोड व धार रोड पर […]
January 9, 2023 पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
प्रदर्शनी में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान को बखूबी दर्शाया […]
May 20, 2024 उष्माघात (लू) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
इंदौर : जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए लू (तापघात) के प्रकोप से बचाव को लेकर […]
May 5, 2017 देश की सबसे प्राचीन व विशाल ओपियन फैक्ट्री बंद गाजीपुर! भारत की सबसे बड़ी और पुरानी अफीम की फैक्ट्री प्रदूषण मानकों को पूरा नहीं करने […]
September 26, 2023 आईएमए का वूमेन लीडरशिप कॉन्क्लेव 13 अक्टूबर को
विभिन्न क्षेत्रों ख्यात वूमेन लीडर्स कॉन्क्लेव में रखेंगी अपने विचार।
नव उद्यमी […]