इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में
परम पूज्य रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्रीनिवासाचार्यजी महाराज की पावन पुण्य तिथि पर प्रभात फेरी निकाली गई। स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज के मंगल सान्निध्य में निकली इस
प्रभात फेरी में सभी भक्तों ने नाम जप किया और गुरुदेव का चित्रपट पूजन कर पुष्प भेट किए।
बाद में देवस्थान में पूज्य स्वामीजी के रजत चरण पादुका का पूजन स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने पूजन कर माला धारण कराई। सभी भक्तों ने भी चरण पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा स्तोत्र पाठ व मंत्रोच्चार किया गया। साथ ही सभी ब्राह्मणों को भोजन कराकर वस्त्र वितरित किए गए।
सायंकाल भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्त महिलाओं द्वारा स्तोत्र पाठ, गुरु देव के भजन, आरती और गोष्टी प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
इस अवसर पर राजेन्द्र सोनी रमेश चितलांगया, महेंद्र पलोड़
पवन व्यास,रंगेश बियाणी, वैभव लालावत,सुनील राठी, लक्ष्मीकांत लड्ढा आदि मौजूद रहे। यह जानकारी पंकज तोतला ने दी।
Related Posts
December 21, 2024 एम आर -12 पर उतरा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर
185 करोड़ रूपये की लागत से बन रही है एमआर-12 सड़क।
इस सड़क से इंदौर शहर का ट्रैफिक […]
September 30, 2020 बाकलीवाल सहित कांग्रेसजनों ने रणजीत हनुमान के किए दर्शन, कोरोना से मुक्ति की कामना की..
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रशासन द्वारा धर्मस्थल खोलने की […]
August 4, 2019 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित इंदौर : भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने दस्तुर गार्डन में महापौर श्रीमती […]
October 2, 2023 हाथों में झाड़ू थामकर मुख्यमंत्री ने ‘जहां स्वच्छता, वहीं ईश्वर’ का दिया संदेश
मुख्यमंत्री चौहान ने "स्वच्छता ही सेवा अभियान" में किया श्रमदान।
प्रदेश को देश में […]
March 10, 2021 इंदौर में गरजे शिवराज, भूमाफियाओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। प्लॉट मिलने पर लोगों ने किया सीएम का अभिनंदन
भूमाफियाओं से पीड़ित प्लाट धारकों ने न्याय और हक मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान […]
February 16, 2023 ढाई क्विंटल अवैध मुनक्का के साथ पकड़ाया आरोपी
लखनऊ से 50 दर्जन पैकेट्स में लेकर आया था अवैध मुनक्का।
इंदौर में करना चाहता था अवैध […]
July 19, 2020 पन्ना में डायनामाइट से एटीएम उड़ाकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश..! पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दो नकाबपोश लुटेरों ने
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम […]