इंदौर : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए गए जनजातीय गौरव दिवस के तहत लालबाग मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के बाद आदिवासी भाई – बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में जनजातीय गौरव यात्रा निकाली। हजारों की संख्या में आदिवासी महिला, पुरुषों के साथ इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे समाज के युवा और स्कूली छात्र – छात्राएं इस यात्रा में शामिल हुए। मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी , विधायक रमेश मेंदोला ,डॉ निशांत खरे और अन्य जनप्रतिनिधि भी यात्रा में भागीदारी निभा रहे थे। इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला, सांसद शंकर लालवानी और मंत्री तुलसी सिलावट आदिवासी धुनों पर थिरकते नज़र आए।
पुष्प वर्षा कर किया गया यात्रा का स्वागत।
गौरव यात्रा में शामिल आदिवासी युवा डीजे की धुन पर पारंपरिक नृत्य करते हुए चल रहे थे। हाथों में तीर – कमान और पारंपरिक औजार थामें आदिवासी बंधुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। लालबाग से प्रारंभ हुई जनजाति गौरव यात्रा महुनाका से करबला पुल, ओल्ड जीडीसी के सामने से होते हुए कलेक्टर तिराहा पहुंची। वहां से यू टर्न लेकर पुनः करबला पुल होते हुए लालबाग पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में सांसद लालवानी के सौजन्य से आदिवासी महापुरुषों के जीवन कार्यों पर केंद्रित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जगह – जगह सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए गए मंचों से यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
Related Posts
December 10, 2023 टीपीए के द्विवार्षिक चुनाव में सर्राफ अध्यक्ष, शर्मा सचिव चुने गए
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुए […]
September 30, 2021 राजस्थान से लड़की को भगाकर लाए युवक को लिया हिरासत में, युवक के खिलाफ दर्ज है अपहरण का मामला
इंदौर : राजस्थान से लड़की को भगाकर इंदौर जिला न्यायालय में शादी करने पहुंचे युवक को […]
October 20, 2023 महू से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं अंतर सिंह दरबार
दरबार का टिकट काटकर बीजेपी से कांग्रेस में आए नेता को प्रत्याशी बनाए जाने का […]
April 14, 2019 इंदौर से पीएम मोदी के चुनाव लड़ने की अटकलें फिर हुई तेज..! इंदौर: पीएम मोदी वाराणसी के साथ इंदौर से भी चुनाव लड़ सकते हैं। इस आशय की अटकलों को एक […]
September 20, 2022 हरा – भरा मध्यप्रदेश गीत की युवा मोर्चा ने की लॉन्चिंग
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को हरा-भरा मध्य प्रदेश को लेकर गीत […]
August 2, 2021 नीमच सीएसपी शुक्ल के पुत्र का दिल का दौरा पड़ने से निधन
नीमच : नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल के इकलौते युवा पुत्र तन्मय उम्र 28 वर्ष का […]
November 27, 2021 विधायक विजयवर्गीय ने खोले टीकाकरण इनामी योजना के लकी ड्रा, 11 सौ लोगों को मिलेंगे पुरस्कार
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कोरोना टीकाकरण को […]