इंदौर : मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा गाडराखेड़ी की 8187 वर्ग मीटर जमीन बेची जा रही है। उक्त जमीन के टेंडर होने जा रहे हैं।
गाडराखेडी की जमीन पर बनाएं खेल मैदान।
विधायक संजय शुक्ला ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि यहां करीब 10 लाख स्क्वेयर फीट जमीन है। सरकार उक्त जमीन को बेचने की शुरुआत कर रही है। मेरा मुख्यमंत्री से निवेदन है कि विधानसभा एक में कोई भी बड़ा खेल मैदान नहीं है। इस जमीन पर खेल मैदान बनाया जाए। विधानसभा 1 के युवाओं एवं बच्चों के खेलने के लिए एक भी मैदान नहीं है। सरकार ने पीएचई विभाग की बिल्डिंग हटाकर जमीन समतल कर दी है। यदि उक्त स्थान पर खेल मैदान बनता है तो खिलाड़ियों को सुविधा होगी। खेल प्रतिभा आगे बढ़ेगी। खेलों का विकास होगा।
अभी इस क्षेत्र के युवा चिमनबाग मैदान तक खेलने जाते हैं। दूरी होने के कारण कई बच्चों ने खेलना बंद कर दिया है, जिससे हमारी प्रतिभाओं का भविष्य चौपट हो रहा है।
टेंडर प्रक्रिया रोके सरकार।
विधायक शुक्ला ने कहा कि सरकार ने जो टेंडर प्रक्रिया की है उसे रोकना चाहिए और खेल मैदान की घोषणा करना चाहिए।
यदि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को साथ लेकर आंदोलन चलाया जाएगा।
Related Posts
August 3, 2024 केदारनाथ में फंसे मप्र के 51 यात्रियों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है प्रशासन।
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]
December 24, 2019 नगर निगम के बेलदार के घर लोकायुक्त के छापे में करोड़ों की संपत्ति उजागर इंदौर : मंगलवार सुबह नगर निगम के बेलदार के यहां लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई […]
February 22, 2023 भारत सरकार के हेल्थ मिनिस्ट्री के पोर्टल लिंक के जरिए बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड
इंदौर : भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर के पोर्टल लिंक […]
May 28, 2024 पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी तक चलेगा जलस्रोतों के संरक्षण का अभियान
जनभागीदारी से होगी नदी, कुएं, तालाब, बावड़ियां आदि की सफाई।
जनप्रतिनिधियों के […]
April 28, 2020 कोरोना संकट दे रहा नई जीवन पद्धति अपनाने का संकेत- सीएम इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रमुख आध्यात्मिक गुरुओं और आचार्य […]
November 10, 2019 स्वाद और संस्कृति की सौगात जत्रा को मिल रहा जोरदार प्रतिसाद इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा गांधी हॉल के समीप पोद्दार प्लाजा परिसर में आयोजित […]
September 9, 2019 सीहोर के समीप नाले में गिरी कार, 4 की मौत, एक लापता भोपाल : इंदौर- भोपाल हाइवे पर सीहोर जिले में एक कार हादसे का शिकार होकर नाले में जा […]