इंदौर : नगर निगम ने मृत्यु प्रमाण-पत्र के मामले में एक अच्छी पहल की है। बिना आवेदन के ही घर-घर शोक संदेश के साथ ये मृत्यु प्रमाण-पत्र पहुंचाए जा रहे हैं। अभी तक 600 से ज्यादा प्रमाण-पत्र घर भिजवाए जा चुके हैं। 52 श्मशान और कब्रिस्तानों से निगमकर्मी रोजाना जानकारी एकत्रित करते हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस नई सुविधा की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शोक संदेश के साथ मृत्यु प्रमाण-पत्र तीन दिन में घर पहुंचा दिए जाते हैं। इसके लिए कोई आवेदन भी नहीं करना पड़ता है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय से पूछने पर उन्होंने बताया कि शहर में जो 52 श्मशान और कब्रिस्तान मौजूद हैं वहां से रोजाना निगमकर्मी मृतकों की जानकारी हासिल करते हैं और फिर प्रमाण-पत्र बनाकर सीआईएस के जरिए उसे घर भिजवा दिया जाता है। 1 तारीख से शुरू की गई इस सुविधा के चलते अभी तक 600 से अधिक मृत्यु प्रमाण-पत्र घरों तक भिजवाए गए हैं।
Related Posts
July 27, 2017 नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, कहा- अंतरआत्मा की आवाज पर लिया फैसला 〰〰〰
पटना.
तेजस्वी यादव पर जेडीयू-आरजेडी में बढ़ती तकरार के बीच बिहार के सीएम नीतीश […]
May 7, 2022 मदर्स डे : ‘आज की बेटी..कल की मां’ की पंचलाइन पर दौड़ेगा इंदौर
इंदौर : सामाजिक संस्था आशीर्वाद फाउंडेशन द्वारा रविवार 8 मई को सुबह 6 बजे मदर्स डे के […]
June 13, 2021 महू क्षेत्र की नदियों को किया जाएगा पुनः जीवित
इंदौर : पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि महू विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों […]
July 13, 2024 14 जुलाई को इंदौर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
इंदौर : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई […]
May 31, 2020 1 जून से लागू होगी ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना इंदौर : कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच 1 जून 2020 से देश में 'वन नेशन वन राशन […]
July 20, 2023 कविवर्य नीरज को रचनाकारों ने पेश की काव्यमय श्रद्धांजलि
मातृभाषा एवं इन्दौर टॉक ने रचनाकारों को किया सम्मानित।
इन्दौर : गीत ऋषि गोपालदास […]
July 4, 2021 फिलीपींस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 17 सैनिकों की मौत
नई दिल्ली : रविवार को फिलीपींस में सैन्य विमान क्रेश होने से करीब 17 सैनिकों की मौत हो […]