इंदौर : दीपावली की खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ से कारोबार को तो गति मिली है पर यही भीड़ कोरोना के पलटवार में भी मददगार साबित हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सेनिटाइजर का इस्तेमाल न करना और दो गज की दूरी रखने में लापरवाही बरतना।
बीते 8-10 दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। एक समय 2 फीसदी से भी नीचे चला गया ग्रोथ रेट अब बढ़कर 9 फीसदी तक पहुंच गया है। वहीं डेथ रेट में भी बढ़ोतरी हो रही है।
195 नए संक्रमित मरीज मिले।
गुरुवार 12 नवम्बर को 946 सैम्पल लिए गए। 2240 की जांच की गई। 2024 निगेटिव पाए गए। 195 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 19 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 2 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 441039 सैम्पलों की जांच की गई। 35321 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 90 फीसदी से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं।
3 और मरीजों की मौत।
गुरुवार को कोरोना संक्रमित 3 और मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 710 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
39 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए 39 मरीज कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक 32749 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब हुए हैं। 1862 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Related Posts
June 11, 2021 31 अगस्त तक निकाय करों का भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी छूट
इंदौर : मध्य प्रदेश शासन द्वारा कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न […]
June 5, 2021 महु में प्रारम्भ हुआ ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र, नगर पंचायतों में भी बनेंगे इसतरह के सेंटर
इंदौर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने शुक्रवार को इंदौर जिले के महू तहसील […]
September 28, 2022 वाहन चोर गैंग के तीन और आरोपी पकड़ाए, कुल 06 मोटरसाइकिलें जब्त
इंदौर : द्वारकापुरी पुलिस की पकड़ में आई दो पहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोरों […]
June 17, 2021 लॉकडाउन ने बिगाड़ी लोगों की माली हालत, सराफा में जेवरात बेचने पहुंच रहे 65 फ़ीसदी ग्राहक
हेमंत शर्मा *
इंदौर : सराफा बाजार में सोना चांदी जवाहरात में लगातार दो साल से […]
November 12, 2020 भक्तों के लिए खुले सीकर स्थित खाटू श्याम धाम के पट, दर्शन के लिए करवाना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
इंदौर : राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम के विश्व प्रसिद्ध मंदिर के दरवाजे आम भक्तों […]
May 29, 2020 नगर निगम की बास्केट में निकल रहे खराब गुणवत्ता के फल और सब्जी इंदौर : नगर निगम की सब्जी बास्केट और फ्रूट बास्केट योजना पर ग्रहण लगता हुआ नजर आने लगा […]
July 12, 2021 केवल टँकीयों के भरने व मेन्टेनेन्स का काम दिया है ठेके पर, जल वितरण निगम ही करेगा- अपर आयुक्त
इंदौर : शहर की 112 नर्मदा टंकियों का मेंटेनेंस कार्य रामकी और एलएनटी कंपनियों को दिए […]