इंदौर : नगर निगम ने मृत्यु प्रमाण-पत्र के मामले में एक अच्छी पहल की है। बिना आवेदन के ही घर-घर शोक संदेश के साथ ये मृत्यु प्रमाण-पत्र पहुंचाए जा रहे हैं। अभी तक 600 से ज्यादा प्रमाण-पत्र घर भिजवाए जा चुके हैं। 52 श्मशान और कब्रिस्तानों से निगमकर्मी रोजाना जानकारी एकत्रित करते हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस नई सुविधा की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शोक संदेश के साथ मृत्यु प्रमाण-पत्र तीन दिन में घर पहुंचा दिए जाते हैं। इसके लिए कोई आवेदन भी नहीं करना पड़ता है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय से पूछने पर उन्होंने बताया कि शहर में जो 52 श्मशान और कब्रिस्तान मौजूद हैं वहां से रोजाना निगमकर्मी मृतकों की जानकारी हासिल करते हैं और फिर प्रमाण-पत्र बनाकर सीआईएस के जरिए उसे घर भिजवा दिया जाता है। 1 तारीख से शुरू की गई इस सुविधा के चलते अभी तक 600 से अधिक मृत्यु प्रमाण-पत्र घरों तक भिजवाए गए हैं।
Related Posts
January 6, 2017 महिला की सिर कुचल कर हत्या। इंदौर के विश्राम नगरं में महिला की सिर कुचल कर हत्या।
मृतिका की उम्र 55 वर्ष नाम मधु […]
June 10, 2023 सानंद के मंच पर नाटक कुर्रर्रर्रर्र का मंचन शनिवार – रविवार को
हास्य जत्रा के कलाकार विशाखा सुभेदार, पॅडी कांबले, प्रसाद खांडेकर, नम्रता संभेराव […]
December 27, 2018 तीन तलाक़ बिल पर लोकसभा में गर्मागर्म बहस नई दिल्ली: अहम संशोधनों के बाद फिर से लोकसभा में लाए गए तीन तलाक़ बिल पर गुरुवार को बहस […]
December 27, 2022 ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कॉलोनी काटकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : प्रॉपर्टी की धोखाधडी के मामले में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बंदी […]
March 17, 2021 लोगों को मास्क लगाने और दो गज की दूरी रखने को लेकर करें जागरूक- मंत्री भूपेंद्र सिंह
इंदौर : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भोपाल में कहा है कि सभी नगरीय […]
February 17, 2017 मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के बाद सीट छोड़ी तो 10 लाख देने होंगे* भोपाल
प्रदेश के निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के बाद सीट छोड़ने पर अब छात्र […]
February 27, 2017 नक्सलियों का उत्पात महाराष्ट्र : नक्सलियो ने फारेस्ट के बास डिपो में लगाई आग,करीब 5 करोड़ का नुकसान की […]