इंदौर : शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के लिए ‘मैं हूं झोलाधारी, इंदौरी’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को पलासिया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ‘टेलर’ के अवतार में नज़र आए। उन्होंने झोले बनाने के लिए कपड़ा काटा और मशीन पर खुद उसकी सिलाई भी की।
पॉलीथिन की बजाय करें झोले का इस्तेमाल।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के लिए मोटिवेट करते हैं। इसीलिए ये कैंपेन लांच किया गया है। हम सभी इंदौरवासी पॉलीथिन के बजाय झोले का इस्तेमाल करें।
सांसद लालवानी ने बताया कि प्लास्टिक को नष्ट होने में 400 साल लगते हैं। ऐसे में हमें आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ धरती, हवा और आकाश देना है तो प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करना होगा। कार्यक्रम में सिले गए झोले लोगों को वितरित भी किए गए।
कार्यक्रम में विधायक महेंद्र हार्डिया, संभागायुक्त डॉ पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल समेत वरिष्ठ जनप्रतिनिधी, अधिकारी एवं मातृ शक्ति उपस्थित थीं।
Related Posts
August 3, 2021 एमवायएच में महिला की डिलीवरी के दौरान बरती गई लापरवाही, नवजात के हाथ में हुआ फ्रेक्चर
इंदौर : एमवाय अस्पताल में एक महिला के साथ कथित रूप से वार्ड बॉय द्वारा छेड़छाड़ की घटना […]
January 12, 2024 विद्युतीकृत रेल लाइनों के आसपास न उड़ाए पतंग
हादसे से बचने के लिए रेलवे प्रशासन ने की लोगों से अपील।
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम […]
December 13, 2021 विवाह समारोह में घुसकर जेवरात उड़ाने वाला बदमाश पकड़ाया, लाखों के आभूषण बरामद
इंदौर : मैरिज गार्डन से ज्वैलरी चुराने वाला बदमाश तेजाजीनगर पुलिस की गिरफ्त में आया है। […]
December 17, 2022 समाज के कमजोर वर्ग के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता पर सेमिनार
इंदौर : समाज के कमजोर वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ, पुलिस […]
September 28, 2022 चुनावी मोड में बीजेपी, नड्डा ने बुलाई प्रदेश प्रभारियों की बैठक
नई दिल्ली : भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेशों […]
March 13, 2023 रंगपंचमी पर पुलिस का रहा माकूल इंतजाम
बड़ी तादाद में पुलिस बल रहा तैनात।
सीसीटीवी कैमरों/ड्रोन आदि के माध्यम से भी रखी गई […]
June 29, 2021 उज्जैन में पूर्व डीएसपी की बहू ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
उज्जैन : रिटायर्ड डीएसपी की बहू मंगलवार को दहेज प्रताड़ना की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय […]