शासकीय कला एवम वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में बोले डॉ. पाराशर।
इंदौर : ‘महिला सशक्तिकरण, चुनौतियां व समाधान’ विषय पर अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवम वाणिज्य महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में डॉ. शैलेंद्र पाराशर ने प्रमुख वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमेशा से ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में सशक्त भूमिका निभाती आई हैं। देवी अहिल्याबाई, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी महिलाएं इसका उदाहरण हैं। डॉ. पाराशर ने महिलाओं के लिए समान अवसर की वकालत करते हुए कहा वे हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं, ऐसे में उनके साथ लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। अतिथि वक्ता डॉ. शैलेंद्र पाराशर का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अनूप कुमार व्यास, महिला सशक्तिकरण समिति की डॉ. सुषमा व्यास और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. बीके गुप्ता ने शॉल और श्रीफल भेंट कर किया। विषय प्रवर्तन डॉ. सुषमा व्यास ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेणु सिन्हा ने किया। आभार डॉ.श्रद्धा मालवीय ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं और प्राध्यापकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
Related Posts
January 21, 2024 गुणवत्तापूर्ण हो लोक परिवहन तो ज्यादा लोग करेंगे इस्तेमाल
सेवा सुरभि के कार्यक्रम में बोले वक्ता।
इंदौर : शहर में मेट्रो रेल को शुरू करने के […]
April 1, 2020 हितग्राहियों के खाते में डाली गई साढ़े 5 सौ करोड़ से अधिक की राशि भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से विभिन्न […]
November 7, 2023 आबकारी विभाग ने 59 स्थानों पर दी दबिश, साढ़े चार लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब व सामग्री जब्त
01 दोपहिया वाहन सहित 811 लीटर अवैध मदिरा तथा 1605 लीटर महुआ लहान जब्त […]
February 3, 2022 चरित्र शंका से नाराज महिला ने प्रेमी पति को उतारा मौत के घाट
इंदौर : एरोड्रम पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए प्रेमी पति की […]
August 5, 2017 जबरन सेवानिवृत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, नियोक्ता को उस अवधि का वेतन भी देना होगा ।
नई दिल्ली | शीर्ष अदालत ने कहा, गलत तरीके […]
December 17, 2021 परमात्मा से साक्षात्कार के लिए गुरु की कृपा जरूरी- पं. देवकीनंदन ठाकुर
इंदौर : भक्ति में दिखावा बिलकुल नहीं होना चाहिए, जो फल हमे कल्पवृक्ष से नही मिलता, वो […]
August 14, 2020 ‘एक मास्क अनेक जिंदगी’ अभियान में भागीदारी निभाएगा इंदौर प्रेस क्लब इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब जनहित से जड़े मामलों में हमेशा से सकारात्मक भूमिका निभाता आया […]