धार की विधायक नीना वर्मा ने विधानसभा में उठाई मांग।
इंदौर : मेट्रो रेल परियोजना को इंदौर के आसपास के उपनगरों से जोड़ने की मांग लगातार उठ रही है। सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ट्रैफिक विशेषज्ञ इसपर जोर दे रहें हैं। अब इस मामले में धार की विधायक नीना वर्मा ने भी पहल की है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान धार की विधायक नीना वर्मा ने इंदौर मेट्रो परियोजना को पीथमपुर तक विस्तारित करने की मांग उठाई।
सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए मेट्रो का विस्तार जरूरी।
विधायक श्रीमती वर्मा का कहना था कि उप नगरीय व औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर तक इंदौर मेट्रो का विस्तार करने से सड़क पर यातायात के दबाव को कम किया जा सकेगा। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रमिक, कामगार, इंजीनियर, व्यावसायिक लोगों को सस्ता सुलभ आवागमन भी उपलब्ध हो सकेगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन करेगा सर्वे।
विधायक नीना वर्मा के सवाल के जवाब में नगरीय निकाय मन्त्री भूपेंद्रसिंह ने कहा कि इंदौर से पीथमपुर व्हाया महू तथा इंदौर से उज्जैन व्हाया सांवेर के मध्य रिजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम की साध्यता के अध्ययन का कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड को प्रदाय किया गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
March 27, 2020 कोरोना संक्रमण से बचाव में असरकारक है मॉडर्न होमियोपैथी- डॉ. चौपड़ा इंदौर : कोरोना महामारी से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। एलोपैथी के साथ […]
April 26, 2022 मुख्यमंत्री ने शिवम से कहा, ‘चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे।’
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन की हिंसा में घायल हुए शिवम के स्वास्थ्य […]
September 30, 2021 लसूड़िया थाना क्षेत्र में टायर व्यापारी पर अज्ञात बदमाशों ने चलाई गोली, लेनदेन के विवाद की जताई जा रही आशंका
इंदौर : शहर के पूर्वी क्षेत्र में फिर हुए गोलीकांड में एक टायर व्यापारी के घायल होने की […]
January 31, 2021 किसानों के साथ संवाद के लिए सदैव तत्पर है केंद्र सरकार, कांग्रेस का बर्ताव गैर जिम्मेदाराना- मुरलीधर राव
26 जनवरी की घटना के पीछे है राजनीतिक षड्यंत्र।
कांग्रेस को उसके अपने ही नेता […]
August 1, 2023 मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत चित्रकला स्पर्धा का आयोजन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का किया गया सम्मान।
इंदौर : मप्र राज्य […]
November 28, 2020 नए कोरोना संक्रमित पाए जाने पर शहर के दो क्षेत्र कंटेन्मेंट एरिया घोषित
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर शहरी क्षेत्र में पाए गए नए […]
December 17, 2018 कमलनाथ का राजतिलक, मप्र के 18 वे सीएम बनें भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार दोपहर मप्र के 18 वे […]