दुर्घटना के बाद कार में लग गई भीषण आग।
नई दिल्ली : भारतीय टीम के सदस्य क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून हाइवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त होते ही उनकी कार में आग लग गई। इस दौरान कई लोग वीडियो बनाकर चले गए। लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल पंत को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। भारी ठंड के चलते लोगों ने उन्हें कंबल भी ओढ़ाए। इस दौरान पंत के मुंह और नाक से खून बहता भी दिख रहा है।
बताया जाता है कि ऋषभ पंत बंग्लादेश में टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद देश लौटे थे। वह नए साल पर अपनी मां से मिलने देहरादून जा रहे थे, उसी दौरान तड़के पांच बजे के करीब उनकी गाड़ी रोड डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर होते ही उनकी कार में जबरदस्त आग लग गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। दुर्घटना में में उनको काफी चोटें आई हैं। फिलहाल उनका देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने ट्वीट कर पंत के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
Related Posts
June 6, 2021 देवास में कानून- व्यवस्था चरमराई, गुंडे- बदमाशो में नहीं रहा पुलिस का ख़ौफ़- राजानी
देवास : शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कोरोना काल के […]
May 12, 2024 मां के वात्सल्य की कोई सीमा नहीं होती..
माँ कितना सूक्ष्म शब्द है, पर उसके भीतर छिपी गहराई, विशालता और प्रगाढ़ता कितनी अनंत और […]
July 17, 2025 भारत की स्वच्छता का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर है इंदौर : सुमित मिश्रा
अब शिव की नगरी वाराणसी को भी स्वच्छ बनाएगा इंदौर।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर […]
December 8, 2023 09 दिसंबर को लोक अदालत, हजारों प्रकरणों का होगा निराकरण
इंदौर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले […]
December 15, 2023 जियो ने लॉन्च किए तीन नए जियो टीवी प्रीमियम प्लान्स
प्लान के साथ मिलेगा ओटीटी ऐप्स सब्सक्रिप्शन।
15 दिसंबर से लाइव हुए प्लान्स।
फ्री […]
July 3, 2024 भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
इंदौर : लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा दिए गए हिंदू विरोधी बयान पर आक्रोश जताते हुए […]
June 20, 2024 पत्रकारिता महोत्सव के तहत छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन
देश की प्रगति पर केंद्रित छायाचित्र किए गए हैं प्रदर्शित।
देशभर से छाया चित्रकारों […]