मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश।
इंदौर : प्रदेश में 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला होगी, जिसमें बीएलओ मतदाता सूची का वाचन करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 9 नवंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और परिवर्तन के लिए आवेदन लिए गए थे। गत 26 दिसंबर 2022 को, प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। अब 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला कर मतदाता सूची का वाचन करेंगे। जोड़े गए नए नाम, संशोधित नाम और हटाए गए मतदाताओं के नामों की जानकारी देंगे। राजन ने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों, तहसीलों, गाँवों, वार्डों और मोहल्लों में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
May 7, 2020 इधर- उधर न भटकें, घर बैठे ही मोबाइल पर मिलेंगे e – pass इंदौर : Epass को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए आईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने राहत देने वाली […]
December 13, 2023 राजगढ़ के सांसी गैंग के शातिर बदमाश को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
आरोपी थाना बोडा जिला राजगढ के 04 गंभीर धाराओं में पंजीबद्ध अपराधों में चल रहा था […]
April 17, 2020 कोरोना का तांडव : इंदौर में एक ही दिन में 8 की मौत, 244 पॉजिटिव पाए गए इंदौर : कोरोना वायरस का प्रकोप अब भयावह रूप लेता जा रहा है।करीब तीन- चार दिन पूर्व […]
April 6, 2020 कोरोना मुक्त भारत की कामना के साथ ओम शांति भवन में भी जले दीप.. इंदौर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इंदौर के सभी सेवा केंद्रों पर […]
February 24, 2023 महापौर केसरी कुश्ती स्पर्धा का उल्लास पूर्ण माहौल में हुआ आगाज
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य अतिथि के बतौर रहे […]
December 16, 2021 देवी अहिल्याबाई के वारिस बनकर आए हैं प्रधानमंत्री मोदी- सुमित्रा महाजन
इंदौर : बनारस में काशी विश्वंनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसके प्रांगण में देवी […]
January 15, 2021 इंदौर में 13 अप्रैल को होगा हेयर एंड मेकअप चैम्पियशिप लीग का आयोजन
इंदौर : स्पोर्ट्स लीग की तर्ज पर पहली बार हेयर एंड मेकअप आर्टिस्ट के लिए 'हेयर एंड […]