जमजमपुरा से दरगाह चौराहा तक हटाए गए अतिक्रमण।
रिमूव्हल विभाग द्वारा 28 गुमटी, 100 शेड व 150 ओटले हटाए।
इंदौर : खजराना क्षेत्र में जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत जमजमपुरा चौराहा से दरगाह चौराहे तक रोड चौडीकरण में बाधक और सडक किनारे व फुटपाथ पर अवैध निर्माण कर यातयात को प्रभावित करने वालों के खिलाफ निगम के रिमूव्हल विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। 4 जेसीबी के माध्यम से की गई इस कार्रवाई के दौरान 28 पक्की गुमटियां, 100 से अधिक अवैध शेड और 150 से अधिक अवैध ओटले हटाए गए।इस दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी गजल खन्ना, भवन निरीक्षक अंकेश बिरथरिया, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे व बडी संख्या में स्टॉफ कर्मचारी मौजूद रहे।
बता दें कि रिंग रोड खजराना चौराहा तथा दरगाह चौराहे से गणेश खजराना मंदिर की ओर आने वाले मार्ग पर सडक किनारे अवैध निर्माण होने से लगातार यातायात प्रभावित रहता था। इसको दृष्टिगत रखते हुए निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा मंगलवार को रोड चौडीकरण में बाधक तथा फुटपाथ पर अवैध निर्माण कर यातायात को प्रभावित करने वालो के अतिक्रमण हटाए गए।
Related Posts
February 7, 2021 मूलभूत समस्याओं के निराकरण में अहम भूमिका निभा रहीं लोक अदालतें
इंदौर : जन सामान्य की जल,मल,सड़क विद्युत, प्रकाश, स्वच्छता, नाली, परिवहन सेवा, अस्पताल, […]
October 21, 2022 बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का फेसबुक पेज हैक
इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। फेसबुक […]
February 11, 2019 लावणी की धमाकेदार बानगी के साथ थमा तरुण जत्रा का सफर इंदौर: रविवार शाम जैसे सारा शहर दशहरा मैदान पर आयोजित तरुण जत्रा में सिमट आया था। आखरी […]
February 1, 2020 किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण को समर्पित रहा केंद्रीय बजट नई दिल्ली : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वर्ष 2020- 21 का बजट […]
May 18, 2021 दुनिया की पहली एंटी कोविड- 19 दवा 2 DG लांच, डीआरडीओ ने की है तैयार
नई दिल्ली : देश और दुनिया के अधिकांश हिस्से में इंसानी जिंदगी पर कहर बरपा रहे कोविड-19 […]
May 31, 2021 इंदौर में बनेगा ब्लैक फंगस का इंजेक्शन, 15 जून के बाद होगा उपलब्ध
इंदौर : ब्लैक फंगस के उपचार में कारगर माने जा रहे एम्फोटेरेसिन- बी इंजेक्शन का उत्पादन […]
October 19, 2022 नकबजनी के तीन आरोपी पकड़ाए, लाखों का माल और दो मोटर साइकिल बरामद
इंदौर : नकबजनी के तीन आरोपियों को जूनी इन्दौर पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी चोरी की […]