आईडीए की ‘पधारो म्हारे घर’ योजना के तहत तीन परिवारों के छह सदस्य पहुंचे इंदौर।
आईडीए अध्यक्ष चावड़ा, विधायक मेंदोला और मेजबानों ने मालवी परंपरा से किया मेहमानों का स्वागत।
अपने आत्मीय स्वागत से अभिभूत नजर आए प्रवासी मेहमान।
इंदौर : प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर आईडीए द्वारा शुरू किए गए ‘पधारो म्हारे घर अभियान’ के तहत मेहमानों के इंदौर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को इंदौर पहुंचे 3 परिवारों के 6 मेहमानों का मालवी परंपरा के अनुरूप स्वागत कर उनकी अगवानी की गई।
आईडीए अध्यक्ष चावड़ा और विधायक मेंदोला ने की अगवानी।
तीन परिवारों के ये छह सदस्य मॉरीशस से पधारे हैं। अतिथि देवो भवः परंपरा का अनुपालन करते हुए इनकी अगवानी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने की। अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत करने के साथ उन्हें मालवी पगड़ी भी पहनाई गई। आईडीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरपी अहिरवार, मेजबान विनयकुमार, राजेश मुंगड़, विकास गुप्ता और अन्य विशिष्ट जन भी इस दौरान उपस्थित थे। अपने आत्मीय स्वागत से ये परिवार अभिभूत नजर आए। बाद में ये सभी मेहमान अपने मेजबानों के साथ उनके घर पहुंचे, जहां वे प्रवासी सम्मेलन के समापन तक अतिथि बनकर रहेंगे।
Related Posts
October 18, 2024 महिला प्रधान आरक्षक ने योगासन में गोल्ड सहित दो पदक जीते
अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद स्पर्धा में जीते गोल्ड व कांस्य पदक।
पुलिस कमिश्नर इंदौर ने […]
December 20, 2024 पालकी यात्रा के साथ संपन्न हुआ नाना महाराज संस्थान में दत्त जयंती महोत्सव
इंदौर : श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान, स्नेहलतागंज में आयोजित दत्त जयंती महोत्सव का […]
December 28, 2019 कमलनाथ सरकार के राशि नहीं देने से ग्रामीण इलाकों में ठप हुए विकास कार्य.. इंदौर : मप्र की 39 जिला पंचायतों में काबिज बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्षों ने शनिवार को […]
March 12, 2025 एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार
25 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मोटरसाइकिल की गई जब्त।
इंदौर : MD ड्रग्स प्रकरण में फरार […]
March 14, 2020 इंदौर के कला रसिकों को वृंदावन की कृष्ण रासलीला देखने का मिलेगा मौका। इंदौर : संस्था आनंद गोष्ठी के बैनर तले वृंदावन की कृष्ण रासलीला का आयोजन 15 से 21 मार्च […]
January 1, 2019 एसआर मोहंती मप्र के नए सीएस भोपाल: 1982 बैच के आईएएस एसआर मोहंती को मप्र का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। […]
January 31, 2021 बीजेपी प्रदेश प्रभारी राव ने सुमित्रा ताई से की भेंट, खजराना गणेश के किए दर्शन
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रभारी, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव शनिवार को इंदौर […]