इंदौर: 5 दिन पूर्व मोती तबेला के उर्दू स्कूल मैदान में हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे अप्राकृतिक यौन संबंध वजह बताई जा रही है।
जिस युवक की हत्या की गई थी उसकी शिनाख्त करण निवासी नंदानगर के रूप में हुई थी। उसके शरीर पर चाकू के अलावा ईट से हमला करने के निशान भी पाए गए थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सदिग्ध युवक दिखाई दिए। एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताए। इसपर रावजी बाजार पुलिस ने उन तीनों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में प्रयुक्त चाकू, ईट,खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं।आरोपियों की मृत युवक के साथ हुई बातचीत की कॉल डिटेल और घटनास्थल से फोरेंसिक सबूत भी पुलिस ने एकत्रित कर लिए हैं। आरोपियों के नाम विकास उर्फ गोलू पिता नीलेश, सैयद अरबाज पिता इकरार, साजिद उर्फ सलमान पिता मो. इजहार और फैजान पिता अयूब बताए गए हैं।
Related Posts
September 9, 2023 वाहन दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित मदद पहुंचाने में मददगार साबित होगा रक्षा क्यूआर कोड
डीसीपी ट्रॉफिक मनीष कुमार अग्रवाल ने किया क्यूआर कोड का लोकार्पण।
इंदौर : चालक और […]
May 19, 2021 सनावद, मुंडी पहुंचे मोघे- मूलचंदानी, सरकारी अस्पताल को ऑक्सीजन मशीन की भेंट
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे बड़वाह […]
February 11, 2021 मंत्री सिलावट ने सांवेर में पौने पांच करोड़ की नल जल योजना का किया भूमिपूजन
इंदौर : जल जीवन मिशन एक ऐसी अनूठी योजना है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर […]
January 25, 2025 दिग्विजय सिंह के आरोप पर बीजेपी प्रवक्ता सलूजा का पलटवार
बोले श्मशान की जमीन पर थी कांग्रेस के भूमाफियाओं की नजर ।
पिपल्याहाना स्थित सर्वे […]
June 19, 2019 बिजली कटौती के विरोध में राहुल, कमलनाथ को भेजी लालटेन इंदौर: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिजली कटौती के विरोध में इंदौर के जी.पी.ओ.पोस्ट आफिस […]
December 18, 2023 इंदौरी एनआरआई समिट में 32 देशों से आए इंदौरियों ने की शिरकत
विभिन्न देशो में रह रहे इंदौरियों ने साझा किए अपने अनुभव और दिए सुझाव।
शहर के विकास […]
June 19, 2025 श्री लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 21 से 27 जून तक मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव
20 जून की शाम को होगा विश्वकसेन पूजन।
पूरे उत्सव में दिखेगी पर्यावरण व जल संसाधन,माँ […]