नई दिल्ली : मेडिकल यूजी प्रवेश परीक्षा नीट 2021 की नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। अब नीट का आयोजन 12 सितंबर 2021 को किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 01 अगस्त 2021 को होना थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।
परीक्षा केंद्रों की बढ़ाई गई संख्या।
शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले नीट यूजी परीक्षा 2021 का आयोजन देश के 155 शहरों में होने वाला था। अब देशभर के 198 शहरों में में नीट की परीक्षा होगी।
13 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया।
धर्मेंद्र प्रधान ने बताया है कि नीट 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, 13 जुलाई 2021 से शुरू होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट nta.ac.in या एनटीए नीट की वेबसाइट ntaneet.nic.in पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक जारी किया जाएगा।दोनों में से किसी भी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
सोशल डिस्टेंसिंग का होगा पालन।
शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी स्टूडेंट्स को फेस मास्क दिए जाएंगे। नीट परीक्षा में प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग टाइम स्लॉट होंगे, ताकि एक बार में भीड़ इकट्ठा न हो। परीक्षा हॉल और कैंपस के सैनिटाइजेशन और परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
Related Posts
December 12, 2021 सीडीएस जनरल रावत और अन्य सैन्यकर्मियों को पत्रकार बिरादरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 […]
October 28, 2022 ‘नहाय खाय’ की रस्म के साथ प्रारंभ हुआ चार दिवसीय छठ पूजा का पर्व
इंदौर: शुक्रवार को 'नहाय-खाय' के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का पर्व देश के साथ मालवांचल में […]
July 27, 2022 महापौर व पार्षदों का गजट नोटिफिकेशन जारी, जल्द हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
इंदौर : नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और स्थान एक - दो दिन […]
February 27, 2023 न्यू मदर केयर अस्पताल को किया गया सील
डिलेवरी के दौरान प्रसूता की मौत का है मामला।
नर्सिंग होम तुरंत सील करने के […]
December 28, 2021 रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में उमड़ा जनसैलाब, जय रणजीत के जयकारे से गूंजा आसमान
इंदौर : इंदौर का पश्चिमी क्षेत्र सोमवार अलसुबह आस्था और उल्लास के माहौल में डूबा नजर […]
September 21, 2020 कांग्रेसी नेताओं ने संभागायुक्त से की मुलाकात, अस्पतालों में व्याप्त बद इंतजामी की ओर दिलाया ध्यान इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अगुवाई में […]
July 7, 2023 ऑनलाइन सट्टे के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
आरोपियों से अपराध में प्रयुक्त 36 मोबाइल, तीन लैपटॉप ,12 रजिस्टर जब्त।
गिरोह के […]