दर्शन – पूजन कर अन्नक्षेत्र में ग्रहण की भोजन प्रसादी।
मंदिर के पुजारी व प्रबंधक ने प्रवासी भारतीयों का दुपट्टा ओढ़ाकर किया सम्मान।
भगवान श्री गणेश की प्रतिकृति और और प्रसाद भी किया भेंट।
इंदौर : प्रवासी सम्मेलन में भाग लेने कई प्रवासी इंदौर पहुंच गए हैं। वे समय का सदुपयोग करते हुए शहर के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। शुक्रवार शाम कई भारतीय प्रवासी 56 दुकान पहुंचे, जहां उनकी खूब आवभगत की गई थी। शनिवार को कई प्रवासी भारतीय खजराना गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान श्री गणेश के दर्शन – पूजन का लाभ लिया। इन प्रवासियों में सिंगापुर से आए हरिकिशन मुथुसामी
श्रीमती वसंती हरिकिशन,
आनंद मित्रा और
श्रीमती स्वप्नाश्री आनंद व
वसनदम राजू शामिल थे।
दर्शन – पूजन के बाद प्रवासी भारतीयों का मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट व प्रबंधक घनश्याम शुक्ला द्वारा श्री गणेश महाराज का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। भगवान श्री गणेश की प्रतिकृति और प्रसाद भी उन्हें भेंट किया गया। प्रवासी भारतीयों ने खजराना गणेश मंदिर के अन्नक्षेत्र में पहुंचकर प्रसादी भी ग्रहण की। बाद में उन्होंने मंदिर दर्शन व्यवस्था बुक में अपने उदगार व्यक्त करते हुए साफ सफाई एवं मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने मंदिर में दान स्वरूप भेंट राशि देकर रसीद प्राप्त की।
मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि अगले तीन – चार दिनों में कई प्रवासी भारतीयों के खजराना गणेश के दरबार में पहुंचने की संभावना है।
Related Posts
October 3, 2022 वार्ड 66 में गांधी जयंती पर चलाया गया स्वच्छता और वोकल फॉर लोकल अभियान
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए गए सेवा पखवाडे के […]
November 14, 2021 समाज की वेदनाओं का प्रवक्ता होता है पत्रकार, इंदौर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में बोले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम
इंदौर प्रेस क्लब का परिसंवाद और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।
स्व. प्रभाष जोशी […]
May 9, 2022 अच्छी आवाज और भाषा पर पकड़ बेहतर करियर का माध्यम बन सकते हैं- शर्मा
इंदौर। अगर आपके पास बेहतरीन आवाज है, उच्चारण स्पष्ट है, भाषा पर पकड़ है,और आप उसका सही […]
November 11, 2021 इंदौर में 250 केंद्रों पर लगाए जा रहे कोरोना के टीके, 4 स्थानों पर ड्राइव इन भी शुरू होंगे
इंदौर : गुरुवार 11 नवंबर 2021 को 250 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई […]
September 25, 2022 इंदौर में भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच 07 दिसंबर को होगा ब्लाइंड वर्ल्ड कप का मुकाबला
मुख्यमंत्री चौहान ने ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ किया पौध-रोपण।
ब्लाइंड […]
November 22, 2021 बाल अधिकारों पर केंद्रित पुस्तक का पर्यटन मंत्री ने किया विमोचन
इंदौर। बाल अधिकार और मीडिया विषय पर लिखे विविध आलेखों के संकलन पर आधारित पुस्तक का […]
November 29, 2021 इंदौर बीजेपी कार्यालय में ताबड़तोड़ बुलाई गई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, सीएम शिवराज भी हुए शामिल
इंदौर : स्थानीय बीजेपी कार्यालय पर आयोजित पार्टी संगठन की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। सीएम […]