इंदौर : शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए विकास कार्यों के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हॉंगकॉंग, नार्वे, कनाडा, मलेशिया, जर्मनी, तंजानिया, युनाइटैड किंगडम, न्युजीलैंड सहित अन्य देशों के अतिथियों के साथ स्कीम नंबर 113 में बनाए गए नमो ग्लोबल गार्डन में रूद्राक्ष के साथ ही अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर, निगमआयुक्त प्रतिभा पाल, महापौर परिषद सदस्य एवं बड़ी संख्या में विभिन्न देशों के अतिथि गण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में पधारे आप सभी अतिथियों की याद व स्मृति के लिए यहां नमो ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण किया गया है। उन्होने बताया कि आपके द्वारा रोपित पौधे पर जियो टैगिंग कर एक बार कोड भी लगाया गया है, जिसका क्यू आर कोड आपको उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से आप अपने द्वारा रोपित पौधे की जानकारी समय-समय पर प्राप्त कर सकेंगे।
Related Posts
October 2, 2024 अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर किया गया बुजुर्गों का सम्मान
वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को किया सम्मानित।
सौ वर्ष की आयु पूर्ण करने […]
July 16, 2021 फर्जी आदेश मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग, हाइकोर्ट में याचिका दायर
इंदौर : आरोपी सन्तोष वर्मा द्वारा फर्जी आदेश बनवाकर आईएएस का अवार्ड लेने के मामले में […]
January 16, 2021 कोरोना के ग्रोथ रेट में भारी गिरावट, 50 से भी कम मिले नए मरीज
इंदौर : वैक्सीन के टीकाकरण के साथ ही कोरोना के ताबूत में अन्तिम कील ठुकना शुरू हो […]
October 28, 2022 कार में ले जाई जा रही लाखों रूपए मूल्य की अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
इंदौर : अवैध रूप से कार में अवैध शराब का परिवहन करने वाले 02 आरोपी जूनी इन्दौर पुलिस की […]
May 28, 2020 कोरोना पर नहीं लग पा रही लगाम, 78 नए मरीज मिले..! इंदौर : कोरोना का संक्रमण फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। नए मरीज लगातार सामने आ रहे हैं और […]
June 9, 2024 यार्ड में खड़ी ट्रेन में मिली युवती की टुकड़ों में बटी बोरे में बंद लाश
मृतिका की पहचान के प्रयास में जुटी रेलवे पुलिस।
इंदौर : शहर में हत्या की घटनाएं […]
February 20, 2025 लखनऊ रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित ब्लॉक के कारण इंदौर – पटना सहित कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
इंदौर : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य हेतु प्रस्तावित […]