09 पदों के लिए 25 प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में।
1328 अधिवक्ताओं ने किया मतदान।
इंदौर : हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान किया गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और पांच कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल नौ पदों के लिए 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हाइकोर्ट परिसर में सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल बना हुआ था। प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं से वोट की गुहार लगा रहे थे
1328 ने किया मतदान।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता मनोज द्विवेदी ने बताया कि हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में 1807 अधिवक्ताओं को मतदान की पात्रता थी। महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग – अलग बूथ बनाए गए हैं।सुबह 11 से शाम 5 बजे तक वोटिंग का समय रखा गया था। कुल 1328 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान खत्म होने के आधे घंटे के अंतराल में मतगणना शुरू कर दी गई। रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
मतदान के बाद भेंट किए गए पौधे।
हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश शर्मा ने बताया कि चुनाव के साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पर्यावरण को बचाने के आग्रह के साथ मतदान करने वाले सभी अधिवक्ताओं को पौधे भी वितरित किए गए।
Related Posts
May 20, 2021 सीएम शिवराज ने उज्जैन को दी मेडिकल कॉलेज की सौगात
उज्जैन : बुधवार को उज्जैन प्रवास पर आए सीएम शिवराज सिंह ने सांसद अनिल फिरोजिया के आग्रह […]
December 15, 2023 सड़क व फुटपाथ पर कब्जा कर सामान रखा तो होगी कार्रवाई
शहर के राजबाडा और मुख्य बाजारों में पैदल, घूमकर व्यापारियों से की चर्चा और दी […]
April 5, 2023 7 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल
देश, विदेश की फ़िल्मों का होगा प्रदर्शन।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट […]
July 1, 2021 5 नए संक्रमित मिले, 1उपचार रत मरीज की मौत
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भले ही बनी हुई हो, लेकिन फिलहाल कोरोना संक्रमण […]
March 23, 2023 देशभक्ति का अलख जगाते हुए निकाली गई विशाल मशाल यात्रा
भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर संस्था संघमित्र का विशाल आयोजन ।
भगत […]
April 12, 2021 खंडवा में भी पुलिस की हैवानियत आई सामने, संक्रमित युवक और परिजनों की डंडों से की पिटाई, गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस
खंडवा: इंदौर के बाद खंडवा में भी पुलिस की हैवानियतसामने आई है। यहां कोरोना संक्रमित के […]
July 28, 2023 एक करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नंदलालपुरा उद्यान का लोकार्पण
क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया लोकार्पण।
आकाश […]