देशभर से जुटेंगे रचनाकार
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक समूह उड़ान का वार्षिक काव्य उत्सव इस बार इंदौर में होगा। 09 सितंबर को होने वाले इस उत्सव में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से रचनाकार इंदौर आएंगे।
आयोजन संयोजक नीलम हरीश तोलानी ने बताया कि संस्था उड़ान, छंदबद्ध कविता के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। एक दशक से सक्रिय संस्था का यह पांचवा वार्षिकोत्सव है। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से पचास से अधिक कवि और कवयित्रियाँ शामिल होकर काव्यपाठ करेगें। इस मौके पर संस्था द्वारा प्रकाशित साझा कहानी संग्रह “अंतर्नाद” का विमोचन भी किया जाएगा। मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के निदेशक डॉ.विकास दवे होंगे।विशेष अतिथि क्षितिज”where dreams meet reality”की संस्थापक, लेखिका, मोटिवेशनल कोच रंजीता सहाय “अशेष ” (जबलपुर), गजलकार अलका मिश्रा (कानपुर), गीतकार सीमा अग्रवाल (दिल्ली) होंगी।
संयोजन टीम में इंदौर से संगीता केसवानी, चंचला इंचुलकर,सुषमा शर्मा,विभा भटोरे रखे गए हैं।
इसके पहले मध्यप्रदेश के सीधी ,सतना, उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यह आयोजन हो चुका है। संस्था उड़ान के प्रमुख मनोज शुक्ल “मनुज” और सरोज सिंह “सूरज” के मार्गदर्शन में छंद और बह्र की नियमित निःशुल्क कक्षाएँ संचालित की जाती हैं। इस संस्था के देश-विदेश में तीस हज़ार के लगभग सदस्य हैं।
Related Posts
November 4, 2020 बीजेपी नेताओं ने भारी मतदान के लिए जनता का जताया आभार, बीजेपी के पक्ष में लहर होने का किया दावा
इंदौर : भाजपा के पक्ष में एक लहर है, यह मतदाताओं के रुझान से सिध्द होता है। मतदाताओं ने […]
February 3, 2022 अमानक स्तर की खड़ी व पीसी हल्दी और काली मिर्च के काले कारोबार का खुलासा, लाखों का माल जब्त
क्राइम ब्रांच इंदौर, थाना भंवरकुआ और खाद्य विभाग ने भंवरकुआ क्षेत्र के पालदा स्थित […]
February 10, 2023 जहरीली शराब बनाने के अड्डे पर छापा, बड़ी मात्रा में अवैध शराब व सामग्री जब्त
दो आरोपी मौके से गिरफ्तार, गांधीनगर क्षेत्र में चलाया जा रहा था अड्डा।
इंदौर : […]
September 27, 2020 निर्धारित दरों से अधिक राशि नहीं ले सकेंगे अस्पताल, हाई कोर्ट ने दिए निर्देश
जबलपुर : हाई कोर्ट जबलपुर ने (नर्सिंग होम्स एण्ड क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट्स) कोविड-19 […]
October 10, 2022 महाकाल लोक की छटा अदभुत और अलौकिक है – मुख्यमंत्री चौहान
उज्जैन : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर महाकाल लोक […]
May 18, 2021 कोरोना मरीजों के परिजनों को विधायक मेंदोला और साथी रोज कर रहे भोजन पैकेट्स का वितरण
इंदौर : शहर में कोरोना महामारी के उपचार के लिए विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों में […]
January 15, 2021 कोरोना संक्रमण पर लगा ब्रेक, अब 2 से 3 फीसदी ही मिल रहे नए मरीज
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण की शुरुआत शनिवार 16 जनवरी से हो रही है। […]