हथियार व चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद।
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए वाहन चोरों की गैंग को बाणगंगा पुलिस ने धर – दबोचा। गैंग के हथियारों से लैस 03 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तलवार, चाकू-छुरा और लोहे की टॉमी बरामद की गई है।
पकड़े गए बदमाश एमआर-04 स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
पूछताछ में पकड़े गए बदमाश शातिर वाहन चोर भी निकले। वाहन चोरी की कई वारदातें आरोपियों ने कबूली। बदमाशों से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें (कुल कीमत सात लाख रुपए) बरामद की गई। आरोपी रेल्वे स्टेशन की पार्किंग में चोरी के दो पहिया वाहन छुपा कर रखते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोहित उर्फ चिकना फुलेरिया निवासी इन्दौर, शुभम उर्फ शानु कुशवाह नि.ओमेक्स सिटी इन्दौर और नर्मदा उर्फ गोलू सिंह नि.इन्दौर बताए गए हैं। दो आरोपी रितेश वर्मा और अमर ज्ञानी फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।
Related Posts
July 10, 2023 राजेंद्र नगर श्रीराम मंदिर में 51 फीट ऊंचाई पर लहराएगा भगवा ध्वज
संतगणों की मौजूदगी में किया गया भगवा ध्वज स्तंभ के निर्माण का शुभारंभ।
शहर के प्रमुख […]
March 7, 2023 यूनेस्को की धरोहर सूची में इंदौर की गेर को स्थान दिलाने की होगी कोशिश
इंदौर की गेर को लेकर होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता।
12 मार्च को इंदौर होगा रंगों से […]
May 2, 2023 पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति पकड़ाया
इंदौर : थाना एरोड्रम पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार […]
March 24, 2017 काले धन के खिलाफ मुहिम: CA और CS पर कार्यवाही नई दिल्ली: मोदी सरकार ने काले धन के खिलाफ मुहिम के तहत चार्टर्ड एकाउंटेंट और कंपनी […]
April 18, 2021 मनकामेश्वर शिव मन्दिर कांटाफोड़ के भक्त मंडल को विजयवर्गीय ने उपलब्ध कराई ऑक्सीजन मेड मशीनें
इंदौर : कोरोना महामारी के विकराल होते स्वरूप को देखते हुए नवलखा स्थित मनकामेश्वर […]
February 10, 2021 मोबाइल व्यापारी के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, पुराना ड्राइवर ही निकला वारदात का मास्टर माइंड
इंदौर : भवरकुआं थाना क्षेत्र के अग्रवाल नगर में मोबाइल व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना […]
March 23, 2025 इंदौर जिले में 30 मार्च से चलेगा जल गंगा, जल संरक्षण अभियान
नये तालाब बनेंगे, पुराने तालाबों, बावड़ियों तथा कुँओं का होगा जीर्णोद्धार।
सघन […]