इन्दौर : पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी पूरी गंभीरता के साथ किया जाता रहा है। इसी क्रम में इंदौर पुलिस के अधिकारियों ने एक और सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए अपना मानवीय दृष्टिकोण दिखाया।
22 जरूरतमंद बच्चों की भरी फीस।
स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना से जुड़े मुसाखेड़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की नोडल शिक्षिका ने कोरोना काल में आर्थिक परेशानियों के कारण पालकों द्वारा बच्चों की फीस भरने में असमर्थ होने की समस्या से अवगत करवाया गया था। इस पर एसपीसी जिला इंदौर की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में एसपीसी इंदौर के सहायक नोडल अधिकारी/ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर अजय बाजपेयी ने सामाजिक संस्था राउंड टेबल टीम के सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूसाखेड़ी इंदौर के 22 जरुरतमंद बच्चों की स्कूल फ़ीस जमा की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति हमारे भी कुछ नैतिक उत्तरदायित्व हैं, उन्हें हमें मिलकर निभाने का प्रयास करना चाहिए। इसी के तहत यह हमारा छोटा सा प्रयास है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनीषा पाठक सोनी व स्कूल की शिक्षिका राशि परिहार सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे, जिन्होंने पुलिस सहित राउंड टेबल टीम को धन्यवाद दिया।
Related Posts
May 5, 2021 विधायक शुक्ला अपने क्षेत्र में कराएंगे फॉगिंग, खरीदी नई मशीन
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए […]
October 27, 2022 आमने – सामने डटी कलंगी और तुर्रा सेनाओं में छिड़ा भीषण संग्राम
दोनों सेनाओं के योद्धाओं ने एक - दूसरे पर जमकर चलाए हिंगोट रूपी अग्निबाण।
कई योद्धा […]
May 14, 2021 कैलाश विजयवर्गीय ने ईएसआईसी टीबी अस्पताल में कोविड इंतजामों का लिया जायजा, एम्बुलेंस की भेंट
इंदौर : नंदानगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा क्षय रोग अस्पताल में वर्तमान परिस्थितियों को […]
November 12, 2018 छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 70 प्रतिशत मतदान, नक्सलियों की धमकी बेअसर रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित जिलों की 18 सीटों के […]
March 25, 2025 सानंद न्यास के बा श्री काले स्मृति युवा पुरस्कार से सम्मानित होंगे सोहम पटवर्धन
इन्दौर : सानंद न्यास के उपक्रम फुलोरा के अंतर्गत दिनांक 30 मार्च 2025, रविवार को गुड़ी […]
April 7, 2019 इंदौर प्रेस क्लब का स्थापना दिवस समारोह 9 अप्रैल को इंदौर: मप्र के सीएम कमलनाथ के करीबियों के ठिकानों पर देशभर में आयकर विभाग की छापेमारी से […]
August 29, 2020 गीले कचरे के निष्पादन के लिए एशिया के सबसे बड़े प्लांट का सीएम ने किया शिलान्यास इंदौर : इंदौर हिंदुस्तान का अद्भुत शहर है। यहां की परंपरा और संस्कृति की एक अलग पहचान […]