ब्राह्मण सेवा संगठन ने एमवायएच को भेंट की हजारों रुपए मूल्य की दवाइयां
Last Updated: March 19, 2020 " 06:25 am"
इंदौर : ब्राह्मण सेवा संगठन की इकाई निरामय सेवा संजीवन की ओर से समय- समय पर सेवा कार्यों को अंजाम दिया जाता है। इसी कड़ी में संस्था ने सहायता सीनियर सिटीजन ग्रुप के माध्यम से एमवायएच को 50 हजार रुपए मूल्य की दवाइयां भेंट की। ये दवाइयां गरीब वर्ग के मरीजों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
ब्राह्मण सेवा संगठन के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र शर्मा और मीडिया प्रभारी नीलाभ सुगन्धी ने बताया कि एमवायएच में 10 वी बार संगठन की ओर से दवाइयां भेंट की गई हैं। संगठन द्वारा जीवन रक्षक उपकरण, सेवा वाहन, गरीबों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा और कपड़े व दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण जैसे मानव सेवा के उपक्रम सालभर चलाए जाते हैं।इसके अलावा साल में दो बार रक्तदान शिविर भी लगाए जाते हैं।
एमवायएच को दवाइयां भेंट किये जाने के दौरान राजेन्द्र शर्मा, कैलाश त्रिवेदी, सचिन शर्मा, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र व्यास, मुकेश शर्मा, सन्तोष पाठक, उषा शर्मा, संगीता शर्मा, ममता शर्मा, वर्षा व्यास आदि मौजूद रहे।