सटोरिए से 10 मोबाइल, 02 कंप्यूटर व अन्य सामग्री जब्त।
आरोपी संचालक द्वारा ROCKEYBOOK.COM वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन सट्टा।
इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से कई मोबाइल, कंप्यूटर व अन्य सामग्री बरामद की गई है।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ऐरन हाइट्स,विजय नगर में ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। संबंधित ऑफिस में एक व्यक्ति मोबाइल व कंप्यूटर के माध्यम से क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित कर रहा था। पूछताछ में उसने खुद को मैनेजर बताते हुए अपना नाम विशाल सोलंकी निवासी 7 स्कीम नंबर 9 नीमच का होना बताया।
आरोपी मैनेजर विशाल सोलंकी ने पूछताछ में कबूला कि उसने अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त स्थान पर ROCKEYBOOK.COM वेबसाइट के माध्यम से सट्टा संचालन हेतु कंट्रोल रूम बना रखा था। 65 से अधिक लोकेशंस पर उनके द्वारा ऑनलाइन id password दी गई है, जिनकी देखरेख वो यहां से करते थे।
ये सामग्री हुई जब्त।
आरोपी के कब्जे से 10 मोबाइल, 02 कंप्यूटर व अन्य सामग्री जब्त कर, थाना अपराध शाखा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा गैंबलिंग एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
Related Posts
September 30, 2020 24 हजार को पार कर गया संक्रमितों का आंकड़ा, मौतों पर भी नहीं लग पा रहा अंकुश
इंदौर : कोरोना संक्रमण की काली छाया से कब मुक्ति मिलेगी, कहा नहीं जा सकता, फिलहाल तो […]
June 9, 2021 नकली नोट छापकर बाजार में चलाने का प्रयास कर रहा आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख रुपए से अधिक कीमत के नकली नोट बरामद
इंदौर : नकली नोट छापने वाला शातिर बदमाश क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया है। आरोपी सब्जी […]
October 7, 2021 महंगाई और पेट्रोल, डीजल, गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में देवास के कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी से खींची कार
देवास : केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार आए दिन पेट्रोल- डीजल एवं गैस के दाम बढ़ाती चली […]
March 11, 2025 विधानसभा 01 में हजारों लोगों की मौजूदगी में मनाया गया भव्य फाग उत्सव
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी रहे मौजूद।
फूलों के रंग ओर संगीत के संग मनाया गया […]
January 14, 2025 23 मार्च से प्रारंभ होंगे आईपीएल 2025 के मुकाबले
मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2025 के सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस […]
September 1, 2024 विधायक गोलू शुक्ला ने तीन हजार से अधिक मातृ शक्तियों को करवाए बाबा महाकाल के दर्शन
इंदौर : विधानसभा- 3 के वार्ड 56,57,60 की 3100 से अधिक मातृशक्तियो ने विधायक गोलु शुक्ला […]
March 6, 2021 नहीं रुकी कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी तो 8 मार्च से लगेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू- शिवराज
महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए टेस्ट रिपोर्ट लाना अनिवार्य।
स्कूल, कॉलेजों […]