इंदौर : खंडवा रोड स्थित देवी अहिल्या विवि के मैदान पर खेली गई मीडिया क्रिकेट सीरीज सीजन 12 का खिताब सांध्य दैनिक अग्निबाण की टीम ने जीत लिया। उसने फाइनल में इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल ind 24 की टीम को पराजित किया। इसके पूर्व सेमीफाइनल मुकाबलों में अग्निबाण ने प्रभात किरण और ind 24 ने श्रमजीवी पत्रकार संघ की टीम की को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विजेता और उपविजेता टीम को किया गया पुरस्कृत।
मैच के बाद संपन्न हुए पुरस्कार वितरण समारोह में बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। विजेता अग्निबाण की टीम को ट्रॉफी और 21 हजार रुपए के नकद इनाम से नवाजा गया जबकि उपविजेता ind 24 की टीम को ट्रॉफी और 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार स्वरूप दिए गए। इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द सीरीज के लिए वाशिंग मशीन उपहार स्वरूप दी गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी प्रत्येक मैच में दिया गया। टेनिस बॉल से खेले गए इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने शिरकत की थी।
टूर्नामेंट का आयोजन इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक कर्दम और उनके सहयोगियों ने किया था।
Related Posts
August 16, 2023 15 दिन में नियमितीकरण नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे तुलसी नगर के रहवासी
नियमितीकरण में हो रहे विलंब से व्यथित तुलसी नगर के रहवासियों ने लिया अनशन, उपवास का […]
July 24, 2023 बदलाव को अपनाएं, प्रोब्लम साल्वर और टीम लीडर बनें।
प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में बोले अमेजन वेब […]
December 23, 2022 तुकोगंज पुलिस ने ढाई लाख रुपए के गहने ढूंढकर किए फरियादी के हवाले
इंदौर : तुकोगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे में तीन लाख 50 हजार रुपए […]
June 19, 2022 चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाश क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने 02 शातिर चेन लुटेरों को मुखबिर की सूचना पर धर - दबोचा। […]
February 21, 2021 ट्रक ड्राइवर की हत्या कर ट्रक सहित लोहे का सरिया लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, खरीददारों को भी बनाया गया बन्दी
इंदौर : बाणगंगा थाना पुलिस ने 36 घंटे में अधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को […]
April 27, 2024 कांग्रेस के कई नेता, पदाधिकारी, पार्षदों सहित हजारों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल।
पूर्व विधायक विशाल पटेल और संजय शुक्ला के समर्थक हैं बीजेपी में आनेवाले तमाम […]
August 22, 2026 दूल्हे के रूप में भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे भूतेश्वर महादेव
200 से अधिक मंचों से बिल्व पत्रों से होगा अभिषेक,
51 लाख मंत्रों से करेंगे […]