कृषक व ग्राहक के बीच सेतु का काम करेगा जैविक महोत्सव
इंदौर : इंदौर में तीन दिवसीय जैविक महोत्सव प्रारंभ हो गया है। जी-20 समिट के संबंध में यह महोत्सव ग्रामीण हाट बाजार ढक्कनवाला कुआ में आयोजित किया गया है। महोत्सव का मुख्य उददेश्य स्वच्छ भारत के साथ स्वस्थ भारत भी है। यह महोत्सव जैविक/प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक एवं ग्राहक के बीच में सेतु का काम करेगा।ग्राहकों को रसायन मुक्त कृषि उत्पाद एवं कृषकों को उचित मूल्य मिल सके यह भी इस महोत्सव का उद्देश्य है।
महोत्सव का शुभारंभ विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया। इस अवसर पर मिलेट मैन ऑफ इंडिया डॉ. खादर वली भी विशेष रूप से मौजूद थे। कृषि तकनीक प्रबंध संस्थान की परियोजना संचालक शर्ली थामस ने बताया कि महोत्सव में किसान एवं कम्पनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। प्रतिदिन संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यत गौ आधारित खेती, जैविक जीवन शैली एवं स्वस्थ भोजन पर चर्चा होगी। पहले दिन डॉ. खादर वली (मिलेट मैन ऑफ इंडिया) तथा मशरूम के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त बीनादेवी ने सम्मेलन में विशेष रूप से भाग लिया। महोत्सव में इंदौर में होने वाले जी 20 समिट बैठक के बारे में भी चर्चा की जाएगी। मिलेट फसलों को भोजन में शामिल करने के लाभ बताए जाएंगे। मिलेट के लिए किसानों को अच्छा बाजार एवं भाव मिल सके इसकी जानकारी दी जाएगी। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। महोत्सव 6 फरवरी तक चलेगा।
Related Posts
February 10, 2023 जहरीली शराब बनाने के अड्डे पर छापा, बड़ी मात्रा में अवैध शराब व सामग्री जब्त
दो आरोपी मौके से गिरफ्तार, गांधीनगर क्षेत्र में चलाया जा रहा था अड्डा।
इंदौर : […]
October 17, 2020 बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, स्तर हीन बयानबाजी का लगाया आरोप।
इंदौर : 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में […]
August 1, 2020 राम मंदिर निर्माण में पितरेश्वर हनुमान न्यास की ओर से भेंट की जाएगी चांदी की शिला इंदौर : श्री पितरेश्वर हनुमान न्यास (पितृ पर्वत) की ओर से राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन […]
November 17, 2021 मप्र में अब पूरी क्षमता से संचालित हो सकेंगी तमाम गतिविधियां, हटाए गए कोरोना के चलते लगाए प्रतिबन्ध
भोपाल : मप्र में कोविड - 19 महामारी के चलते लगाए गए तमाम प्रतिबंध बुधवार 16 नवम्बर से […]
April 18, 2021 हाईकोर्ट वकील मनीष यादव के पिता, मां और बहन को कोरोना ने छीना
कीर्ति राणा, इंदौर : जो लोग कोरोना संक्रमण की गंभीरता को अब भी नहीं समझ पा रहे हैं वे […]
November 28, 2020 लखपतियों जैसी गेंदबाजी और नवाबों जैसा क्षेत्ररक्षण…!
🔸 नरेंद्र भाले 🔸
उन्होंने पहले बल्लेबाजी को चुना और उसके बाद ऐसा लगा कि आगाज ऐसा है […]
November 10, 2021 15 नवम्बर से प्रारंभ होगा उज्जैन- फतेहाबाद रेलवे ट्रेक, वैकल्पिक मार्ग मिलने के साथ होगी समय की बचत
इंदौर : उज्जैन-फतेहाबाद ट्रेन रूट यात्रियों के लिए जल्द शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री […]