चेन्नई के अभा पुष्पांजलि कला सम्मान से भी नवाजे जाएंगे संदीप।
इंदौर : शहर के जाने माने वरिष्ठ चित्रकार संदीप राशिनकर के कला अवदान पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की ललित कला संकाय की शोधार्थी भाग्यश्री कुलकर्णी पीएच डी कर रही है।
बता दें कि रेखांकनों, म्यूरल्स, मुख पृष्ठ, आर्ट एंड एस्थेटिक्स, स्टील वेंचर जैसे अभिनव नवाचारों और विशद कला अवदान वाले बहु आयामी चित्रकार संदीप के मुखपृष्ठों को केंद्र में रखकर यह शोध किया जा रहा है।
महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्द्यालय की विभागाध्यक्ष डॉ. कुमकुम भारद्वाज के निर्देशन में यह शोधकार्य किया जा रहा है।
संभवतः ललित कला विधा में यह पहला अवसर है जब अपने क्षेत्र के किसी ऐसे शौकिया चित्रकार के कला अवदान पर ललित कला संकाय में पीएच डी की जा रही है, जो पेशे से इंजीनियर है।
अ. भा. पुष्पांजलि कला सम्मान से नवाजे जाएंगे संदीप।
चित्रकार संदीप राशिनकर को प्रतिष्ठित अ. भा. पुष्पांजलि कला सम्मान दिए जाने की भी घोषणा हुई है।पुष्पांजलि के गोविन्द मूंदड़ा ने बताया कि अपनी अभिनव शैली से राष्ट्रीय कला फलक पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले चित्रकार संदीप राशिनकर के राष्ट्रीय स्तर पर दीर्घ कला अवदान व नवाचार को देखते हुए उनको यह महत्वपूर्ण सम्मान दिया जा रहा है। उन्होनें बताया कि यह सम्मान उन्हें फरवरी माह में चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा ।
Related Posts
June 13, 2021 नर्सेस एसोसिएशन की सरकार को चेतावनी, मांगें नहीं मानीं तो करेंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल
इंदौर : नर्सेस एसोसिएशन मप्र के आह्वान पर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से जुड़े […]
May 8, 2022 सिविल जज बनी सब्जी वाले की बेटी अंकिता का बीजेपी महिला मोर्चा ने किया अभिनंदन
इंदौर : मूसाखेड़ी निवासी सब्जी विक्रेता नागर परिवार की बेटी अंकिता नागर के सिविल जज […]
April 13, 2017 पूर्व विधायक कल्पना परुलेकर को एक साल की जेल की सजा भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवानदेव इसरानी पर झूठे आरोप लगाने वाली […]
April 12, 2023 चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार
5 लाख रुपए कीमत की 06 चेन बरामद।
वारदातों में प्रयुक्त चार दोपहिया वाहन भी किए […]
July 14, 2021 कोरोना के नए वेरिएंट की इंदौर में ही हो सकेगी पहचान, शीघ्र स्थापित होगी जीनोम सिक्वेंसिंग लैब
इंदौर : विभिन्न वायरस विशेषकर कोरोना के नये स्वरूप का अब इंदौर में ही पता चल सकेगा। […]
October 15, 2021 हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित आयुष्यमान भारत शाखा का लोकार्पण
इंदौर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय इंदौर में आयुष्मान भारत योजना के […]
February 16, 2025 फ्लाइट में सफर करते मोनालिसा का वीडियो वायरल
मुंबई : महाकुंभ में माला-मनके बेचते हुए अपनी मंजरी आंखों के चलते सोशल मीडिया पर वायरल […]