संभागायुक्त डॉ.शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
इंदौर : इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सोमवार से नयी तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बोन मेरो यूनिट का संचालन प्रारंभ हो गया। इस यूनिट का औपचारिक शुभारंभ कुछ दिन बाद किया जाएगा।
इस बोन मेरो यूनिट का संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पूर्व से ही एमवाय अस्पताल में बोन मेरो यूनिट संचालित थी। वहां मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड की संख्या कम थी। इसको विस्तारित करते हुए अब सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में भी यह यूनिट प्रारंभ की गई है। इस यूनिट की क्षमता 10 मरीजों की है। इसके चलते अब प्रदेश के बोन मेरो के अधिक से अधिक मरीजों का इलाज यहां हो सकेगा। बच्चों और वयस्कों दोनों का नि:शुल्क इलाज होगा। इलाज का खर्च राज्य शासन और जन-सहयोग से वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह यूनिट शासकीय क्षेत्र की प्रदेश की पहली यूनिट है। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के ही अधीन संचालित एमवाय अस्पताल में सबसे पहले यह यूनिट प्रारंभ हुई थी। इस यूनिट के माध्यम से 64 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है।
Related Posts
June 26, 2024 अपरिपक्व नेता हैं राहुल गांधी, संविधान को लेकर कर रहे दुष्प्रचार : विक्रम वर्मा
इंदौर : राहुल गांधी एक अपरिपक्व नेता हैं। संविधान और लोकतंत्र के खतरे में होने का […]
January 1, 2019 जिला स्तर पर होगा समस्याओं का निराकरण- मोहंती इंदौर: मप्र के नए मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने नए साल के पहले दिन पदभार ग्रहण कर लिया। इस […]
December 9, 2023 सोनिया, राहुल गांधी के एटीएम हैं सांसद साहू
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपए नकद बरामद होने पर बीजेपी प्रदेश […]
April 18, 2021 कोरोना कर्फ्यू की अवधि 5 दिन के लिए बढ़ाई, 23 अप्रैल तक बन्द रहेंगे नगरीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू 19 से 23 अप्रैल […]
August 25, 2022 जोन क्रमांक 3 और 12 की महापौर ने की विभागवार समीक्षा
बैठक में दिए निर्देशों का सख्ती से पालन करे - महापौर
बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर […]
June 6, 2023 बालासोर ट्रेन दुर्घटना में घायलों की मदद में जुटे रहे संघ के स्वयंसेवक
बोगियों में फंसे घायलों को बाहर निकालने से लेकर अस्पताल पहुंचाने और भोजन - पानी का भी […]
April 15, 2019 एनडीआरएफ का ऑपरेशन समन्वय 16 को इंदौर: नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स एनडीआरएफ की अगुवाई में मॉक ड्रिल का आयोजन मंगलवार […]