मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाने जा रहे हैं । 87 साल के अभिनेता धर्मेंद्र ने इससे जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की है। धर्मेंद्र, सीरीज ‘ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड’ में नजर आने वाले हैं, जो एक पीरियड ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में मुगल साम्राज्य से जुड़ी बातों को दिखाया जाएगा। इसी सीरीज में धर्मेंद्र सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाने जा रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपने किरदार से जुड़े लुक को भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लाल रंग की सूफी संत की ड्रेस पहनी हुई है। अपने लुक को शेयर करते हुए अभिनेता धमेंद्र ने लिखा है कि ‘फ्रेंड्स मैं फिल्म ताज में शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहा हूं, जो एक सूफी संत थे। मेरा छोटा बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है। आप सब की शुभकामनाएं चाहिए’। सोशल मीडिया पर लोग धर्मेंद्र को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि शेख सलीम चिश्ती एक सूफी संत थे। अकबर ने फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती के सम्मान में मकबरा भी बनवाया था।
Related Posts
October 8, 2020 कलेक्टर ने बुलाई नोडल अधिकारियों की बैठक, आदर्श आचार संहिता का सख्ती के पालन कराने के दिए निर्देश
इंदौर : जिले में सांवेर विधानसभा उप चुनाव के लिये व्यापक तैयारियां जारी हैं। आदर्श आचरण […]
December 11, 2024 इंदौर में 450 करोड की लागत से 23 प्रमुख सड़कों का होगा निर्माण
मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न।
शहर के एक जोन के वार्डो को पायलेट प्रोजेक्ट के तहत […]
June 25, 2022 बीजेपी चलाएगी जनसंपर्क महाअभियान, सीएम शिवराज करेंगे प्रबुद्धजनों से संवाद
इंदौर : बीजेपी ने इंदौर नगर निगम में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए कमर कस ली है। केंद्र […]
March 19, 2021 9 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ तीन सौ के पार हुए कोरोना संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को ये आंकड़े तीन […]
June 27, 2021 अवैध रूप से खाद व उर्वरक का निर्माण कर बेचने के आरोप में कम्पनी मालिक पर एफआईआर
इंदौर : इंदौर जिले में किसानों को सही दाम पर गुणवत्तायुक्त एवं उचित मूल्य पर खाद, बीज […]
June 22, 2021 प्रभारी मंत्री सिलावट ने जनता का जताया आभार, अब शतप्रतिशत टीकाकरण का रखा लक्ष्य
इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी व जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने स्वच्छता के बाद […]
November 28, 2023 कुनों नेशनल पार्क में मनाया जाएगा चीता उत्सव
इंदौर : श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में 17 से 23 दिसंबर तक चीता उत्सव मनाया जाएगा। […]