क्षेत्र क्रमांक 3 के वार्ड 58 पहुंची विकास यात्रा।
बक्शी बाग मुख्य मार्ग पर बनाएंगे गणेश मंदिर द्वार।
इंदौर : क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विकास यात्रा के दौरान
शंकर बाग के बगीचे एवं एस.ए.एफ लाइन में ओपन जिम की सौगात क्षेत्रवासियों को दी। इसी के साथ बख्शीबाग मेन में नर्मदा लाइन का भूमि पूजन कर वार्ड के संजीवनी क्लीनिक का भी भूमि पूजन किया।
वार्ड में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित 1050 हितग्राहियों को विधायक विजयवर्गीय ने पात्रता पर्ची वितरित की और सफाई मित्रों का सम्मान किया।
एसएएफ में बच्चों के लिए झूले भी विधायक विजयवर्गीय ने अपनी ओर से लगवाने के लिए कहा। उत्तर भारतीय महिलाओं के लिए छठ पूजा कुंड बनाने की भी घोषणा की।
बख्शीबाग मेन में अमृतफले गुरुजी के सान्निध्य में मुख्य मार्ग पर गणेश मंदिर के नाम से द्वार बनाने की घोषणा भी विधायक विजयवर्गीय ने की, वहीं मरीमाता से तीन इमली तक बन रही सड़क का दौरा कर अधिकारियों एवं ठेकेदार को हर हाल में 15 जून तक सड़क निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विकास यात्रा में विधायक विजयवर्गीय का हार फूल माला से क्षेत्रीय रहवासियों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा में भाजपा नेता सन्नी चौहान, बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण, क्षेत्रवासी एवं अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
July 10, 2022 स्पाइस जेट के विमान में आई तकनीकि खराबी, यात्री हुए परेशान
सुबह करीब आठ बजे चैन्नई से जबलपुर स्पाइस जेट का विमान ने लैंडिंग की।
जबलपुर : चैन्नई […]
January 5, 2020 कैलाशजी सहित 350 भाजपाइयों पर एफआईआर दर्ज इंदौर : जिला व पुलिस प्रशासन ने कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी और विधायक रमेश […]
November 17, 2021 कचरे से सीएनजी गैस बनाने का प्लांट शीघ्र होगा प्रारम्भ, उत्पादित गैस से चलाई जाएंगी सिटी बसें- लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को देवगुराडिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बन रहे […]
October 1, 2024 नवरात्रि में माताजी की टेकरी पर दर्शन के लिए आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे समुचित प्रबंध
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के संवाद कार्यक्रम में देवास के आला अधिकारियों ने किया आश्वस्त […]
May 19, 2022 गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजेगा विशेष दीवान
इंदौर : गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब नंदा नगर प्रबंधक कमेटी के बैनर तले श्री […]
April 28, 2020 कोरोना संकट दे रहा नई जीवन पद्धति अपनाने का संकेत- सीएम इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रमुख आध्यात्मिक गुरुओं और आचार्य […]
August 5, 2023 कानून का क्षेत्र आम आदमी को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी से भरा है : जस्टिस माहेश्वरी
छात्र अपनी शिक्षा को पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखें : डॉ. डेविश जैन।
प्रेस्टीज […]