इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने 2 शातिर बदमाशों को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राऊ क्षेत्र के सिलिकॉन वैली के पास दो व्यक्ति फायर आर्म्स के साथ घटना कारित करने के लिए घूम रहे हैं।इस सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना राऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा जिसने अपना नाम शिवम सोनी निवासी जिला बड़वानी हाल मुकाम राऊ इंदौर व अजय शर्मा निवासी जिला बड़वानी होना बताया।आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 01–01अवैध पिस्टल मय कारतूस के बरामद हुई।
आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड चेक करने पर पाया गया कि आदतन आरोपी अजय के विरूद्ध 02 अपराध जिला बड़वानी में एवं आरोपी शिवम के विरुद्ध थाना मल्हारगंज में छेड़छाड़, आर्म्स एक्ट, जान से मरने की धमकी, लड़ाई झगड़े जैसे गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध पाए गए हैं।
दोनो शातिर आदतन आरोपियों के विरुद्ध थाना राऊ में अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
November 9, 2021 मुरलीधर राव को सद्बुद्धि देने के लिए ब्राह्मण महासभा ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
इंदौर : भाजपा के म प्र के प्रभारी मुरलीधर राव के ब्राह्मण और बनिया समाज को लेकर दिए गए […]
May 25, 2021 राधास्वामी में 100 बिस्तरों का स्थापित किया गया पोस्ट कोविड सेंटर, निःशुल्क होगी ब्लैक फंगस सहित हरतरह की जांच
इंदौर : कोरोना से उबरने के बाद मरीजों में पाए जा रहे हार्टअटैक, ब्लैक फंगस, शुगर लेवल […]
July 8, 2021 वरिष्ठ नेता मोघे के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री मिश्रा, आरती उतारकर किया गया स्वागत
इंदौर : बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान स्वीकारने के बाद प्रभारी […]
December 8, 2022 इंदौर से मधुर यादें लेकर जाएं प्रवासी भारतीय और इन्वेस्टर्स
इंदौरियत और मालवा की परंपरा के अनुसार स्वागत-सत्कार की हो व्यवस्था।
कलेक्टर डॉ. […]
April 24, 2022 वाजपेयी, डावर और सेन पुस्तक सेवी सम्मान से अलंकृत
इन्दौर : विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय एवं […]
November 28, 2021 कोरोना के नए म्यूटेंट ने बढ़ाई चिंता, सीएम शिवराज ने जरूरी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के दिए निर्देश, 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे स्कूल
भोपाल : दक्षिण अफ़्रीका में कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट मिलने और प्रतिबन्ध हटाने के बाद […]
December 29, 2022 इंदौर व भोपाल में जियो टू 5जी सेवा लॉन्च
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को ध्यान में रखते हुए जियो ट्रू […]