इंदौर : रविवार दोपहर इंदौर से खंडवा जा रही एक बस बाई गांव के पास भैरव घाट में बेकाबू होकर खाई में गिर गई। बताया जाता है कि चालक बस को ढलान से उतार रहा था,उसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत और 30 से अधिक के घायल होने की खबर है।
30 से ज्यादा यात्री घायल।
हादसे की जानकारी मिलते ही सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। आसपास के ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकालकर एंबुलेंस के जरिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो यात्रियों की मौत और 30 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की जानकारी सूत्रों ने दी है।
एक – दूसरे से आगे निकलने की होड़ बन रही हादसों का सबब।
बता दें कि इंदौर-खंडवा रोड को फोरलेन किया जा रहा है। यहां निर्माण कार्य चल रहा है।इसके बीच यात्री बसों में एक – दूसरे से आगे निकलने की होड़ मचने से हादसे बढ़ गए हैं। यही नहीं बिना परमिट के भी कई बसें अवैध रूप से चलाई जा रहीं हैं, जिनपर किसी का नियंत्रण नहीं है। एक माह में यहां ये तीसरा हादसा है। बीते माह यहां दो बसें आमने – सामने टकरा गई थीं जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे और एक यात्री की जान चली गई थी। एक कार भी पिछले दिनों यहां दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है।
Related Posts
August 8, 2022 इंदौर दुग्ध संघ ने 50 पैसे प्रति फेट बढ़ाए किसानों से दूध खरीदी के भाव
इंदौर दुग्ध संघ द्वारा किसानों के दूध खरीदी भाव में लगातार चौथी बार वृद्धि।
इंदौर : […]
January 1, 2023 नए साल के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, लोगों ने की घर – परिवार में सुख – समृद्धि की प्रार्थना
31 दिसंबर की रात कई स्थानों पर डीजे की धुन पर थिरकते हुए की गई नए वर्ष की […]
May 18, 2024 दो दिवसीय नृसिंह जयंती महोत्सव 20 मई से
छत्रीबाग स्थित नृसिंह मंदिर से 21 मई को सुबह निकलेगी शोभायात्रा।
विद्वान पंडितों के […]
January 26, 2023 नगर निगम परिसर में गणतंत्र दिवस पर महापौर ने किया झंडावंदन
छात्रों के लिए महापौर इंटर्नशिप व स्व. राजेंद्र धारकर यूपीएससी मित्र अध्ययन योजना की दी […]
August 11, 2023 देश में सर्वश्रेष्ठ हो इंदौर का मास्टर प्लान
राजवाडा पर इंदौर उत्थान अभियान ने लिया संकल्प।
इंदौर की बात मुख्यमंत्री तक […]
July 19, 2022 पैदल चलते हुए ओम द्विवेदी ने पूरी की चारधाम यात्रा, सुनाए संस्मरण
इंदौर : मूल रीवा निवासी वरिष्ठ पत्रकार ओम द्विवेदी ने इंदौर में कई वर्षों तक बड़े […]
June 16, 2021 टीकाकरण के मामले में इंदौर देश में दूसरे स्थान पर रहा, 51 फ़ीसदी को अभी तक लग चुके हैं टीके
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी पड़ गई है, वहीं टीकाकरण की लहर तेजी से […]