सतना: लगता है बीजेपी के नेताओं में कानून हाथ में लेकर सारी हदें लांघने की होड़ मच गई है। इंदौर में विधायक आकाश विजयवर्गीय की निगम अधिकारी धीरेंद्र बायस पर की गई बल्लेबाजी से अन्य बीजेपी नेता भी प्रेरणा लेने लगे है। सतना जिले की रामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष एक बीजेपी नेता हैं। उन्होंने किसी बात से खफा होकर नगर पंचायत के सीईओ पर बेसबॉल के डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सीईओ इस हमले में बुरीतरह घायल हुए हैं। उन्हें सिर में चोटें आई हैं। स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
अधिकारी को धमकाने बल्ला लेकर पहुंचे बीजेपी नेता।
एक अन्य घटना दमोह जिले में घटित हुई। बीजेपी युवा मोर्चा के स्थानीय अध्यक्ष एक सरकारी दफ्तर में अपनी सुनवाई न होने से नाराज थे। अधिकारियों द्वारा तवज्जो नहीं दिए जाने से गुस्साए युवा मोर्चा अध्यक्ष बल्ला लेकर संबंधित दफ्तर में जा धमके। उन्होंने बल्ला दिखाकर अधिकारी को उनकी सुनवाई नहीं किये जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। हालांकि राहत की बात ये रही कि बात धमकी से आगे नहीं बढ़ी।
Related Posts
February 25, 2025 अमर गायक मुकेश के 100 गीत पेश करेंगे आलोक वाजपेई
इंदौर : महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम (25, फ़रवरी) साढ़े छह बजे से […]
November 14, 2022 ट्रकों की धोखाधड़ी में फरार दो आरोपी पकड़े गए
इंदौर : ट्रकों की हेरा–फेरी कर धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की […]
March 5, 2022 लाल सिंग्नल क्रॉस करना पड़ रहा महंगा, वाहन चालकों से बकाया सहित वसूला जा रहा अर्थदंड
इंदौर : पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद यातायात के नियम तोड़ने वालों की शामत आ गई है। […]
July 18, 2022 इंदौर जिले की आठ में से छह नगर परिषदों पर भी बीजेपी का कब्जा, दो पर कांग्रेस की जीत
इंदौर : नगर निगम के साथ बीजेपी ने इंदौर जिले की आठ नगर परिषदों में से छह में अपना परचम […]
December 20, 2021 इंदौर पसंदीदा शहर, जानना चाहती हूं स्वच्छता का सीक्रेट- हेमामालिनी
इंदौर : संस्था स्वरवेणु के कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर आई ख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना […]
January 16, 2022 राजेंद्रनगर क्षेत्र स्थित ऑडिटोरियम को आईडीए ही देगा मुकम्मल स्वरूप- चावड़ा
इंदौर : आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने रविवार को योजना क्रमांक 97 भाग 4 के तहत […]
July 6, 2023 श्री वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में आस्था व उल्लास के साथ मना गुरु पूर्णिमा उत्सव
हजारों भक्तो ने किया गुरुदेव का चरण पूजन।
स्वामी महाराज ने वीडियो कॉल पर भी आशीर्वाद […]