इंदौर : लूट, चोरी, अवैध वसूली,महिलाओं पर अत्याचार, गुंडागर्दी, हत्या जैसी संगीन वारदातें जिस तेजी से शहर में घटित हो रहीं हैं, उससे आपराधिक तत्वों के बेखौफ होने का पता चलता है। पुलिस की भूमिका केवल घटना के बाद लकीर पीटने वाली हो गई है। चेन स्नेचिंग की घटनाएं तो आए दिन घटित हो रही हैं। हाल ही में विजयनगर स्कीम नंबर 74 में घर के सामने टहल रहे युवक की सोने की चेन मोटर साइकिल सवार खींचकर भाग गए। पुलिस अब तक कोई सुराग हासिल नहीं कर पाई है।
फरियादी स्कीम नंबर 74 के निवासी निकुंज काक का कहना है कि रंगपंचमी के एक दिन पूर्व रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी पत्नी और पिता के साथ घर के सामने ही टहल रहे थे। उसी समय पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन्हें धक्का दिया और सोने की चेन खींचकर भाग गए। मोटरसाइकिल को सब लोगों ने देखा लेकिन उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी।फरियादी निकुंज काक की पत्नी अनिंद्या, जो इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी भी हैं, ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा नहीं जा सका, लेकिन यह सभी ने देखा कि उनमें से एक काले रंग की शर्ट पहने हुआ था। माना जा रहा है कि ये अपराधी 74 नंबर स्कीम और विजयनगर इलाके में रैकी करते रहते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते हैं।आए दिन इस तरह की वारदातें होने से लोग दहशत में हैं। उनका मानना है कि अपराधी आसपास के क्षेत्रों के हो सकते हैं। पुलिस को गश्त बढ़ाकर ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाना चाहिए।
Related Posts
- January 8, 2021 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली का प्रदाय करें सुनिश्चित, देवास जिले के दौरे पर विद्युत वितरण कम्पनी के एमडी ने दिए निर्देश
देवास : उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं सही बिलों की समय पर वसूली मप्र […]
- August 29, 2023 गणेश चतुर्थी पर 19 सितंबर को लॉन्च होगा जियो एयर फाइबर
20 करोड़ घरों व परिसरों में पहुंचने की योजना।
रोजाना 1.5 लाख कनेक्शन लगाए जा सकते […]
- November 21, 2022 हॉस्टल की छात्राओं से पुलिस ने किया संवाद, नशे और अन्य बुराइयों के खिलाफ किया जागरूक
हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के बीच पहुंची पुलिस थाना पलासिया की टीम।
कहा शहर में […]
- July 27, 2023 उद्योगपति स्व. एसपी हिंदुजा को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
सनातन संस्कृति के वैश्विक कीर्ति पुरुष थे स्व. एस. पी. हिंदुजा : ईश्वर […]
- March 31, 2021 जबलपुर में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर दुराचार और ब्लैकमेलिंग के आरोप में प्रकरण दर्ज
जबलपुर : भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राजेश उर्फ़ सोनू श्रीवास्तव पर दुष्कर्म का […]
- February 11, 2023 संपत्तिकर व जलकर के सरचार्ज में दिया जा रहा छूट का लाभ
नेशनल लोक अदालत में दिया जा रहा छूट का लाभ।
इन्दौर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के […]
- June 20, 2021 टीकाकरण महाअभियान में बीजेपी निभाएगी सक्रिय भागीदारी, हेल्प डेस्क के जरिए टीका लगवाने में करेगी लोगों की मदद
इंदौर : सोमवार 21 जून को चलाए जाने वाले टीकाकरण महाअभियान में बीजेपी संगठन भी सक्रिय […]