इंदौर : लूट, चोरी, अवैध वसूली,महिलाओं पर अत्याचार, गुंडागर्दी, हत्या जैसी संगीन वारदातें जिस तेजी से शहर में घटित हो रहीं हैं, उससे आपराधिक तत्वों के बेखौफ होने का पता चलता है। पुलिस की भूमिका केवल घटना के बाद लकीर पीटने वाली हो गई है। चेन स्नेचिंग की घटनाएं तो आए दिन घटित हो रही हैं। हाल ही में विजयनगर स्कीम नंबर 74 में घर के सामने टहल रहे युवक की सोने की चेन मोटर साइकिल सवार खींचकर भाग गए। पुलिस अब तक कोई सुराग हासिल नहीं कर पाई है।
फरियादी स्कीम नंबर 74 के निवासी निकुंज काक का कहना है कि रंगपंचमी के एक दिन पूर्व रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी पत्नी और पिता के साथ घर के सामने ही टहल रहे थे। उसी समय पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन्हें धक्का दिया और सोने की चेन खींचकर भाग गए। मोटरसाइकिल को सब लोगों ने देखा लेकिन उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी।फरियादी निकुंज काक की पत्नी अनिंद्या, जो इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी भी हैं, ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा नहीं जा सका, लेकिन यह सभी ने देखा कि उनमें से एक काले रंग की शर्ट पहने हुआ था। माना जा रहा है कि ये अपराधी 74 नंबर स्कीम और विजयनगर इलाके में रैकी करते रहते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते हैं।आए दिन इस तरह की वारदातें होने से लोग दहशत में हैं। उनका मानना है कि अपराधी आसपास के क्षेत्रों के हो सकते हैं। पुलिस को गश्त बढ़ाकर ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाना चाहिए।
Related Posts
January 12, 2024 विद्युतीकृत रेल लाइनों के आसपास न उड़ाए पतंग
हादसे से बचने के लिए रेलवे प्रशासन ने की लोगों से अपील।
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम […]
December 29, 2023 ज्वेलर की दुकान से लाखों का चांदी – सोना व ढाई लाख नकदी रुपए चुराने वाला नौकर पकड़ा गया
इंदौर : ज्वेलर के यहां से लाखों रुपए मूल्य का सोना, चांदी व नगदी ढाई लाख रुपए चुराकर, […]
December 5, 2022 भारत जोड़ो यात्रा ने मप्र को कलंकित किया
कमलनाथ ने स्वीकार किया है यात्रा में लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे।
राहुल गांधी […]
May 19, 2021 कांग्रेस नेताओं का दावा, सांवेर के ग्राम ढाबली में कोरोना से हो चुकी हैं 25 मौतें, शासन- प्रशासन परोस रहे झूठ
इंदौर : कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम […]
June 17, 2021 बंगाली ओवर ब्रिज की डिजाइन में तकनीकि खामी दूर कर जल्द तैयार करें नया प्रस्ताव, मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिए है कि सुगम यातायात, जनता की […]
August 4, 2024 कपड़े उतरवाकर छात्राओं की जांच करने वाली शिक्षिका को स्कूल से हटाकर शिक्षा विभाग में किया अटैच
एक छात्रा के पास मोबाइल मिलने पर शिक्षिका ने की थी अन्य छात्राओं की जांच।
शिक्षिका […]
June 11, 2021 31 अगस्त तक निकाय करों का भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी छूट
इंदौर : मध्य प्रदेश शासन द्वारा कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न […]