नाबालिग हैं दोनों आरोपी।
इंदौर : व्यापारी का पैसों से भरा बैग छीनकर भागे दो नाबालिग आरोपी,क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़े गए। आरोपियों ने थाना पंढरीनाथ क्षेत्र के कोयला बाखल में फरियादी का 1,30,000/– रुपए से भरा बैग छीन लिया था और भाग निकले थे। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू व नगदी बरामद की गई है।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी की थाना पंढरीनाथ क्षेत्र में बैग स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी, शहर में अन्य वारदात करने के लिए घूम रहे हैं। इसपर पंढरीनाथ पुलिस के साथ मिलकर 02 नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि थाना पंढरीनाथ क्षेत्र के गुरुद्वारे के पीछे स्थित गली कोयला बाखल में दिनांक 22.03.2023 को व्यापारी फरियादी के हाथो से 1 लाख 30 हजार रुपए से भरा बैग की छीनने की घटना को उन्होंने अंजाम दिया था, जिस पर फरियादी द्वारा थाना पंडरीनाथ में धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना पंढरीनाथ द्वारा की जा रही है।
Related Posts
May 4, 2023 लोहा मंडी स्थित एक गोदाम से डेढ़ टन प्रतिबंधित प्लास्टिक व डिपोजल सामग्री जब्त
इंदौर : शहर को अमानक, प्रतिबंधित तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के उददेश्य से […]
May 10, 2022 सुरभि के पहले काव्यसंग्रह ‘तुम प्रेम हो’ का सीएम शिवराज ने किया विमोचन
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रीमती सुरभि नोगजा के काव्य संग्रह "तुम प्रेम […]
July 13, 2020 ‘आत्मनिर्भर मप्र’ के लिए काम करें मंत्रिमंडल के सदस्य- सीएम शिवराज भोपाल : मंत्रियों को विभागों का वितरण करने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को कैबिनेट […]
August 2, 2020 ऐन मौके पर लॉकडाउन से सीमित छूट देने का नहीं रहा कोई मतलब, ग्राहकों के लिए तरसे दुकानदार इंदौर : कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं के दबाव बनाने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने […]
April 24, 2022 वाजपेयी, डावर और सेन पुस्तक सेवी सम्मान से अलंकृत
इन्दौर : विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय एवं […]
August 4, 2023 डारमेंट बैंक अकाउंट से करोड़ों की सेंधमारी का प्रयास कर रही गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : डारमेन्ट बैंक अकाउंट में से 42 करोड़ की सेंधमारी करने के प्रयास में साइबर ठगों […]
May 16, 2019 व्यापारी कल्याण आयोग का जल्द होगा गठन- ताई इंदौर: लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के […]