मृतकों के परिजन को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की राहत राशि।
पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री चौहान।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इंदौर के पटेल नगर स्थित पुरानी निजी बावड़ी के धँस जाने से 11 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अनेक प्रयासों के बाद भी 11 नागरिकों को बचाया नहीं जा सका। घटना की जाँच के निर्देश दिए गए हैं। सरकार संवेदनशील है और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही निरंतर इंदौर प्रशासन के संपर्क में रह कर रेस्क्यू कार्यों की जानकारी ली गई।
घटना में मृत लोगों के परिवारों और घायलों को राहत राशि का ऐलान।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि घटना में दिवंगत लोगों के परिजनों को को 5-5 लाख रूपए की राहत राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के नि:शुल्क उपचार के साथ उन्हें 50-50 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
Related Posts
October 3, 2021 सेवा सुरभि ने किया वरिष्ठ रंगकर्मी और महिला सफाईकर्मियों का सम्मान,भजनों की दी गई प्रस्तुति
इंदौर : गांधी जयंती पर संस्था सेवा सुरभि द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमिताभ […]
March 27, 2021 उज्जैन में प्रारम्भ हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद
उज्जैन : समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शनिवार 27 मार्च से जिले में प्रारम्भ हो गई है। […]
March 29, 2021 निसरपुर चौकी प्रभारी दो लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते पकड़ा […]
December 25, 2023 भूरा पहलवान ने संत हरिराम शास्त्री को भेंट की अपनी ट्रॉफी और हाथों से बनाया चित्र
शहर के प्रथम महापौर केसरी रहे हैं भूरा पहलवान।
इंदौर : छत्रीबाग रामद्वारा पर आयोजित […]
July 10, 2025 मिशन शक्तिसैट के लिए इंदौर क्षेत्र की 20 बालिकाओं का चयन
इंदौर में मिशन शक्तिसैट का भव्य शुभारंभ।
इंदौर : "मिशन शक्तिसैट" का आयोजन बुधवार को […]
September 16, 2023 चार्टर्ड प्लेन उतरते समय दुर्घटना ग्रस्त, 08 घायल
मुंबई : एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान गुरुवार शाम रनवे पर फिसलकर क्रैश […]
July 4, 2022 हैदराबाद के केयर हॉस्पिटल ग्रुप ने सीएचएल हॉस्पिटल का किया अधिग्रहण
इंदौर : हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल ग्रुप, जो टीपीजी ग्रोथ मैनेज्ड एवर केयर फंड का […]