सिख युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने कमलनाथ से मुलाकात में कही ये बात।
कांग्रेस की सरकार बनने पर परंपरागत खेल गतका को स्कूल गेम्स में शामिल करने की रखी मांग।
इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से सिख युवकों के प्रतिनिधिमंडल ने अभय प्रशाल में मुलाक़ात की।इस दौरान विधायक जीतू पटवारी सहित कई कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।
सिख यूथ एसोसिएशन ऑफ इंदौर एवं खालसायी खेल, गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष सच सलुजा ने बताया कि कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश के गुरुद्वारों को अनुदान देने के साथ तीर्थ दर्शन योजना में सिख धर्मस्थल भी शामिल किए गए थे, उसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया। कमलनाथ को बताया गया कि सिख समाज भाजपा का वोट बैंक नहीं है।उन्हें भरोसा दिलाया गया कि सिख समाज के युवा प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनवाने में अहम भूमिका अदा करेंगे।
सलुजा ने बताया कि खालसायी खेल गतका में खेलो इंडिया गेम्स में प्रदेश के लिए मेडल जीत कर आए इंदौर के खिलाड़ियों नवदीप सिंह एवं प्रभजोत सिंह का सम्मान भी कमलनाथ ने किया। गतका एसोसिएशन ने खालसायी खेल गतका को प्रदेश के स्कूल गेम्स में शामिल कर उक्त खेल को भविष्य में कांग्रेस की सरकार आने पर ग्रांट देने की माँग भी रखी।
कमलनाथ ने सिख युवाओं के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है,हमारी सरकार आने पर हर वो कार्य किए जाएँगे जो समाज उत्थान में सहायक होंगे।
Related Posts
February 13, 2022 डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 16 मोटरसाइकिल भी बरामद
इंदौर : शातिर वाहन चोरों की गैंग को डकैती की योजना बनाते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर इंदौर […]
April 4, 2024 14 अप्रैल से इंदौर से अहमदाबाद तक ही चलेगी शांति एक्सप्रेस
प्रस्तावित ब्लॉक के कारण अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच आगामी सूचना तक निरस्त रहेगी यह […]
March 9, 2023 अहमदाबाद टेस्ट मैच के पहले दिन स्टेडियम पहुंचे भारत – ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री
दोनों देशों की टीमों के कप्तानों को कैप भेंटकर किया सम्मानित।
भारत के प्रधानमंत्री […]
February 7, 2023 कांग्रेस नेता के मासूम भतीजे की हत्या करने वाले आरोपी निकले करीबी रिश्तेदार
इंदौर : महू में एक कांग्रेस नेता के 8 साल के भतीजे का अपहरण करने के बाद परिवार से चार […]
October 1, 2020 तीन लाख से ज्यादा सैम्पलों की टेस्टिंग में 8 फीसदी पाए गए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा सतत बढ़ रहा है। प्रतिदिन साढ़े चार सौ से ज्यादा संक्रमित […]
October 18, 2023 राष्ट्रीय टेबल – टेनिस स्पर्धा हेतु विद्यासागर स्कूल की बालक, बालिका टीमों का चयन
इंदौर : विद्यासागर स्कूल की 16 खिलाडिय़ों (अंडर-14 बालक और बालिका) और अंडर-19 बालक और […]
May 5, 2021 रेमडेसिविर की कालाबाजारी करनेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 इंजेक्शन बरामद
इंदौर : रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लेक मार्केटिंग करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]