भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इंदौर में दिए गए बयान कि ना वो मामा है, न चाय बेचने वाले हैं पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ आखिर इतनी सफाई दे क्यों रहे हैं..? सबको पता है कि आप व्यापारी हो।
सरकार चलाने का तरीका भी कॉरपोरेट था।
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ मुख्यमंत्री रहते कॉर्पोरेट कल्चर से सरकार चला रहे थे। जनता से उन्हें कोई मतलब नहीं था।
नफा, नुकसान देखकर साकार चलाई।
नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि सुबह सरकार कमलनाथ से शुरू होती थी और मिगलानी पर शाम को खत्म हो जाती थी।
कमलनाथ के मेरा कोई कसूर नहीं था वाली बात गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें पिक्चर का गाना याद आता है दोनों सत्ता के नशे में चूर थे। ना उनका कसूर ना iनका कसूर ना इनने सिंगल देखा ना उनने सिंगल देखा एक्सीडेंट हो गया रब्बा रब्बा।
एक्सीडेंट और कसूर आपका यह था कि आप अपनी पार्टी को ही नहीं संभाल पाए।
आपका कसूर था कि आपने किसान को धोखा दिया 10 दिन में 2 लाख का कर्जा माफ नहीं किया अन्य योजनाएं बंद कर दी.।कसूर पूछ रहे हो, आपको कांग्रेस के लोग ही आपका कसूर बता देंगे।
बुंदेलखंड में कमलनाथ दिग्विजय के दौरे पर नरोत्तम ने कहा इन दोनों के दौरे से तो हमेशा हमारा फायदा ही होता है। अच्छा हो अपनी पार्टी पर ही फोकस करें नहीं तो एन टाइम पर टूट जाए।
Related Posts
June 21, 2016 मोदी ने 30 हजार लोगों के साथ किए आसन, कहा-योग यानी जीरो बजट में हेल्थ गारंटी चीन का दावा है कि बुधवार को सियोल में होने वाली मीटिंग के एजेंडे में भारत का मुद्दा […]
June 27, 2022 ग्वालियर निवासी खिलाड़ियों के परिजनों को सीएम शिवराज ने किया सम्मानित
ग्वालियर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रणजी ट्रॉफी के फायनल मैच में मुंबई पर […]
January 16, 2022 युवती की मौत के बाद जागा उज्जैन प्रशासन, एक चाइना डोर विक्रेता का मकान किया धराशायी
उज्जैन : चाइना डोर से शनिवार को नेहा आंजना नामक युवती की मौत पर दुःख जताते हुए […]
October 25, 2022 28 अक्टूबर से प्रारंभ होगा तीन दिवसीय मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन
इंदौर : संस्था मुक्त संवाद के बैनर तले 12 वे मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन का आयोजन 28 से […]
January 13, 2021 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चा अध्यक्षों के नामों का ऐलान
भोपाल : करीब 11 माह के इंतजार के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश […]
May 14, 2019 प्रियंका का बेअसर रोड शो, असरदार भाषण इंदौर: रविवार को पीएम मोदी का जादू इंदौर वासियों के सिर चढ़कर बोला था। रोड शो न होने के […]
November 28, 2021 मौज- मस्ती के लिए दो पहिया वाहन चुराकर बेचनेवाला आरोपी पकडाया, तीन बाइक बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इन्दौर व थाना हीरानगर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। […]