इंदौर : जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संस्कृति एवं धर्म को जीवित रखने में संतों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि मां से हमें संस्कार एवं संस्कृति दोनों मिलती है।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को कनकेश्वरी धाम में आयोजित भागवत आचार्य श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा की जा रही कथा के दौरान अतिथि के बतौर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला भी मौजूद थे।
मां, महात्मा और परमात्मा का जीवन में विशेष महत्व।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि माँ, महात्मा और परमात्मा का जीवन में विशेष महत्व है। माँ एवं संत से जीवन में संस्कृति एवं संस्कार आते हैं। उन्होंने कहा कि लगता है कि ईश्वर सब जगह नहीं पहुंच सकते हैं, इसलिए शायद माँ को बनाया गया होगा। उन्होंने कहा कि माँ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। उन्होंने कहा कि बगैर बोले बच्चों के भाव समझने की माँ में अद्भुत शक्ति होती है। माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। यह हमारा परम धर्म भी है। उन्होंने कहा कि संत हमेशा ही सदमार्ग दिखाते हैं।
इसके पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने व्यासपीठ का पूजन किया। उन्होंने मुख्य कथाकार संतश्री अनिरुद्धाचार्य महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
Related Posts
December 5, 2020 रेवती रेंज स्थित सन्त निवास को ढहाए जाने से जैन समाज में छाया आक्रोश, आचार्यश्री ने ट्रस्टियों को किया तलब
इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के जिस संत निवास में आचार्य विद्यासागर जी ने सात महीने बिताएं […]
April 27, 2024 इंदौर – कोचुवेल्ली एक्सप्रेस के तीन फेरे निरस्त
सिकंदराबाद रेलवे मंडल में प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रहेगी निरस्त।
इंदौर : दक्षिण- […]
May 22, 2022 इंदौर गौरव दिवस के तहत आयोजित होगा इस बार का मालवा उत्सव, लोक कलाओं की बिखरेगी छटा
जनजातीय नृत्य और लोक कला को समर्पित होगा मालवा उत्सव।
देश भर से जुटेगे लोक कलाकार व […]
January 29, 2024 सीए और चिकित्सकों ने सुरीले गीतों की बानगी पेश कर बांधा समां
इंदौर : 28 जनवरी रविवार की शाम सुर और झंकार से झंकृत हो गयी। नादब्रह्म सप्तरंगी […]
March 6, 2017 सुप्रीम कोर्ट से गायत्री प्रसाद को लगा तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इंकार नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश सरकार मे परिवहन मंत्री एवं गैंग रेप के आरोपी गायत्री प्रसाद की […]
November 29, 2021 दो मुंह वाले साँप के साथ एक आरोपी पकड़ाया, 50 लाख रुपए बताई गई है बरामद साँप की कीमत
इंदौर : दो मुंह वाले सांप की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को परदेशीपुरा पुलिस ने […]
October 18, 2022 दो करोड़ रुपए मूल्य के गुम हुए मोबाइल बरामद कर पुलिस ने आवेदकों के सुपुर्द किए
इंदौर : सिटीजन कॉप एप्लीकेशन में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने प्रभावी […]