इंदौर : जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संस्कृति एवं धर्म को जीवित रखने में संतों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि मां से हमें संस्कार एवं संस्कृति दोनों मिलती है।
डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को कनकेश्वरी धाम में आयोजित भागवत आचार्य श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा की जा रही कथा के दौरान अतिथि के बतौर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला भी मौजूद थे।
मां, महात्मा और परमात्मा का जीवन में विशेष महत्व।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि माँ, महात्मा और परमात्मा का जीवन में विशेष महत्व है। माँ एवं संत से जीवन में संस्कृति एवं संस्कार आते हैं। उन्होंने कहा कि लगता है कि ईश्वर सब जगह नहीं पहुंच सकते हैं, इसलिए शायद माँ को बनाया गया होगा। उन्होंने कहा कि माँ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। उन्होंने कहा कि बगैर बोले बच्चों के भाव समझने की माँ में अद्भुत शक्ति होती है। माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। यह हमारा परम धर्म भी है। उन्होंने कहा कि संत हमेशा ही सदमार्ग दिखाते हैं।
इसके पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने व्यासपीठ का पूजन किया। उन्होंने मुख्य कथाकार संतश्री अनिरुद्धाचार्य महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
Related Posts
September 4, 2021 पेरा ओलिम्पिक में प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया रजत, बेडमिंटन में 6 खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे
टोक्यो पेरालंपिक में बैडमिंटन में भारत के 7 खिलाड़ियों में 6 खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे […]
May 21, 2022 परिवार के साथ समय नहीं बीता पा रहे थे तो ट्रेन में बम की अफवाह फैला दी, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ट्वीटर के जरिए ट्रेन में बम की झूठी सूचना वायरल करने वाले दो आरोपियों को रेलवे […]
February 9, 2024 ‘मंथरा गान’ के जरिए मंथरा के सकारात्मक पक्ष को किया गया पेश
इंदौर : कालजयी धर्मग्रंथ रामायण में मंथरा को खलनायिका की दृष्टि से देखा जाता है।महारानी […]
March 20, 2017 लखनऊ में शपथ ग्रहण पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में संपन्न शपथ होने तक मंच पर मौजूद रहे अखिलेश मुलायम
उत्तर प्रदेश सरकार का नया […]
October 7, 2023 इंदौर के 14 चौराहों पर एकीकृत ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लगाए गए स्मार्ट सिग्नल
आईसीसीसी के कमांड सेंटर से स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल चौराहों पर रहेगी नजर।
स्मार्ट […]
September 5, 2020 इंदौर से रीवा जा रही बस खाई में गिरी, कई यात्री घायल इंदौर : शनिवार को इंदौर से रीवा जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे […]
April 8, 2021 नौ सौ के करीब पहुंचे नए संक्रमित, 4 मरीजों की मौत…!
इंदौर : कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों ने प्रदेश के साथ इंदौर में भी लॉकडाउन की नौबत ला […]