इंदौर : हम्माली को लेकर हत्या करने वाले तीन हत्यारों को सत्र न्यायालय इंदौर ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हत्यारों के नाम गोलू उर्फ विकास पुत्र रवींद्रनाथ तिवारी, अक्षय पुत्र रवींद्रनाथ तिवारी और अमित पुत्र अभिमन प्रसाद पासवान तीनों निवासी राहुल गांधी नगर लसूड़िया हैं।
वारदात 25 मई 2019 की है। दोपहर करीब एक बजे ठेकेदार बबलू उर्फ ओमप्रकाश अपने मजदूरों के साथ मोटर साइकिल पर जा रहा था। जब वह लोहा मंडी के करीब पहुंचा तो तीनों आरोपितों ने मोटर साइकिल रोकी और हम्माली को लेकर विवाद करने लगे। विवाद के दौरान ही तीनों आरोपितों ने चाकू और कैंची से बबलू पर हमला कर दिया। आसपास के लोग बबलू को लहूलुहान स्थिति में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
12 गवाहों के हुए बयान।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एजीपी दीपमाला राजपूत ने अभियोजन की तरफ से 12 गवाहों के बयान करवाए। सत्र न्यायाधीश कमलेश सनोडिया ने तीनों आरोपितों को आजीवन कारावास और डेढ़-डेढ़ हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
Related Posts
August 29, 2022 मलेशिया में आईएनएस सुमेधा पर पहुंची मंत्री ऊषा ठाकुर, नौसेना का बढ़ाया हौसला
मलेशिया के पोर्ट क्लैग में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हुई शामिल।
पर्यटन […]
January 16, 2024 शहर की पांच विभूतियों को प्रदान किया जाएगा नेताजी सुभाष अलंकरण
लगातार चार दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इंदौर : तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे […]
July 12, 2023 झाबुआ के डिप्टी कलेक्टर झा को मिली जमानत
बालिकाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का है मामला।
जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद […]
September 16, 2020 नित नई ऊँचाई छू रहा कोरोना संक्रमण, 15 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ 4 सौ के करीब नए मरीज मिले इंदौर : शहर के लोग अपनी ही सेहत को लेकर जागरूक नहीं हैं। उनकी लापरवाही ने ही कोरोना को […]
September 17, 2019 केंद्रीय दल को सौपेंगे बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट इंदौर : मप्र के मुख्य सचिव एसआर मोहंती सोमवार को इंदौर के दौरे पर थे। जिले व संभाग के […]
June 26, 2021 शिवराज के नेतृत्व में ही लड़ेगी बीजेपी अगला विधानसभा चुनाव
इंदौर : 2 दिन पूर्व संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के बाद भोपाल में […]
April 9, 2023 राजेंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश के मूर्धन्य पत्रकार, इंदौर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य और पूर्व अध्यक्ष […]