इंदौर : शहर के लोग अपनी ही सेहत को लेकर जागरूक नहीं हैं। उनकी लापरवाही ने ही कोरोना को पलटवार का मौका दिया है। खासकर सितंबर माह में तो कोरोना की रफ्तार डराने वाली है। हर बीतते दिन के साथ कोरोना कहर बरपा रहा है। मंगलवार को तो संक्रमितों का आंकड़ा चार सौ के करीब पहुंच गया। टेस्टिंग के 15 फीसदी मामले संक्रमित पाए गए, वहीं 6 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी।
394 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि।
मंगलवार को 856 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। पुराने मिलाकर 2741 सैम्पलों की जांच की गई। 2342 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 393 में संक्रमण की पुष्टि की गई।
आज दिनांक तक इंदौर में कुल 258495 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। 17940 में संक्रमण की पुष्टि की गई है। करीब 67 फीसदी संक्रमित ठीक भी हुए हैं।
6 मरीजों की जिंदगी ने छोड़ा उनका साथ।
मंगलवार को 6 और मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 473 लोग कोरोना का निवाला बन चुके हैं।
286 को किया गया डिस्चार्ज।
नई गाइडलाइन को फॉलो करते हुए तेजी से रिकवर होने वाले मरीजों को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है। मंगलवार को कोरोना को हराने वाले 286 मरीजों को घर भेज दिया गया। इन्हें मिलाकर अब तक 12068 मरीज कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतनें में सफल रहे हैं। 5399 मरीजो का फिलहाल कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Related Posts
July 13, 2025 स्वच्छता सुपर लीग में भी शीर्ष पर रहकर इंदौर ने कायम की मिसाल
इंदौर : इंदौर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि स्वच्छता उसके लिए केवल एक अभियान […]
April 29, 2022 फर्जी एडवाइजरी कंपनी की सरगना पूजा के लॉकर से लाखों के जेवरात व नकदी बरामद
इंदौर : एडवायजरी माफिया पूजा थापा के आत्म समर्पण के बाद की गई पूछताछ में लाखों रुपए नकद […]
August 15, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई आज़ादी की 76 वी वर्षगांठ
इंदौर : स्वतंत्रता की 76 वी वर्षगांठ इंदौर प्रेस क्लब में उत्साह के साथ मनाई गई। वरिष्ठ […]
March 21, 2025 29 मार्च को नेहरू स्टेडियम में होगा मालवा प्रांत के बजरंग दल कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण
50 हजार कार्यकर्ताओं का होगा जमावड़ा।
इंदौर में विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होकर […]
December 1, 2020 लादुनाथ आश्रम पर मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, भगवान को समर्पित किए गए 56 भोग
इंदौर : माली मोहल्ला, एमओजी लाइन स्थित लादूनाथ आश्रम, महाप्रचंड हनुमान मंदिर गुरू आश्रम […]
January 16, 2021 कोरोना टीकाकरण की तैयारियां पूरी, एमवायएच सहित 5 अस्पतालों में लगेंगे टीके
इंदौर : देश और प्रदेश के साथ इंदौर जिले में भी कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण महा अभियान 16 […]
September 6, 2020 निगमायुक्त ने उपायुक्त चौहान को किया रिलीव इंदौर : नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने उपायुक्त महेंद्र चौहान को कार्यमुक्त कर दिया । […]