लगातार चार दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इंदौर : तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा बुलंद करने वाले स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127 वीं जयंती 23 जनवरी को नेताजी सुभाष मंच, इन्दौर (म.प्र.) एवं गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में इन्दौर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रीगल चौराहा स्थित इंडियन कॉफी हाउस पर प्रात: 10.30 बजे मनाई जाएगी।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 23 जनवरी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127 वीं जयंती पर नेताजी सुभाष अलंकरण से 5 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें अनुसूचित जाति की प्रथम महिला संस्कृत में पीएचडी एवं जिले में एमए में टॉपर श्रीमती शीतल अहिरवार, समाजसेवी जीवन कनेरिया, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उत्तराधिकारी अनिल आजाद, राष्ट्र कवि एवं गीतकार कमलेश दवे, देशभक्ति के लिए जज्बा बढ़ाने वाले बलवीर सिंह छाबड़ा को सुभाष अलंकरण से नवाजा जाएगा।
मंच द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रमों के तहत 24 जनवरी को शहीद और सेनानियों की स्मृति में पौधारोपण, 25 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उनका स्वागत कर उनके नाम की पट्टिका लगाई जाएगी।26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्र ध्वज वितरण कर मनाया जाएगा।
Related Posts
April 2, 2022 देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दो से अधिक सन्तानें पैदा करें- साध्वी ऋतम्भरा
इंदौर : दीदी मां को नाम से लोकप्रिय राष्ट्रसंत साध्वी ऋतम्भरा देवी ने भक्तों का आव्हान […]
August 24, 2020 प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों के साथ खिलाड़ी व खेल प्रशिक्षकों ने साझा किए अनुभव भोपाल : पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भौंरी में प्रशिक्षणरत वर्ष 2019 बैच के प्रोबेशनर आईपीएस […]
July 15, 2023 वामा साहित्य मंच ने स्कूलों में चलाई यातायात सुधार जागरूकता मुहिम
डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बच्चों को यातायत और लाइसेंस प्रक्रिया के प्रति जागरूक […]
September 24, 2023 नारी वंदन बिल महिला सशक्तिकरण की दिशा में बीजेपी का सार्थक कदम
जन आशीर्वाद यात्रा को मिला जबरदस्त प्रतिसाद।
दो तिहाई बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी […]
June 30, 2022 हर वार्ड में खोलेंगे महापौर कार्यालय, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान – शुक्ला
नागरिकों को नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा, निगम उनके वार्ड में आएगी।
इंदौर : कांग्रेस के […]
February 8, 2023 लोन व सब्सिडी के एवज में रिश्वत लेना बैंक शाखा प्रबंधक को पड़ा महंगा
अदालत ने शाखा प्रबंधक और उसके सहयोगी को 4-4 वर्ष के कठोर कारावास व अर्थदंड से किया […]
February 11, 2023 अपने ही घर से सोने – चांदी के जेवरात चुराने वाले आरोपी को हीरानगर पुलिस ने पकड़ा
इंदौर : अपने ही घर में चोरी करने वाला आरोपी को थाना हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]