युवती पर बना रहा था साथ में रहने का दबाव।
इनकार करने पर युवती को चाकू मारकर किया घायल।
इंदौर : युवती पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को जूनी इंदौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक बैराठी कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय फरियादिया ने अपने बयान में बताया था कि आरोपी अमित भदौरिया ने उसका रास्ता रोककर अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाया। फरियादिया द्वारा मना करने पर आरोपी अमित ने उसपर (फरियादिया) चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। फरियादया की रिपोर्ट पर थाना जूनी इन्दौर पर अपराध धारा 307,341,506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जूनी इंदौर पुलिस ने मामले की गभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी अमित भदौरिया निवासी ऋषि पैलेस इन्दौर को धर दबोचा।
आरोपी से पूछताछ पर उसने उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। घटना के बाद रेल्वे पटरी किनारे आत्महत्या करने के लिए जाना बताया। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
August 30, 2023 मप्र साहित्य अकादमी के दोबारा अध्यक्ष बनें डॉ. विकास दवे
स्टेट प्रेस क्लब ने पुनः मनोनयन पर डॉ. दवे का किया स्वागत।
इंदौर : राज्य शासन ने […]
March 20, 2022 लोगों के साथ ठगी, अवैध वसूली और ब्लैकमेल करने वाले एप्स की क्राइम ब्रांच इंदौर ने जारी की सूची
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने ऐसे फर्जी लोन एप की सूची जारी की है, जिनके जरिए लोगों के […]
December 15, 2023 सड़क व फुटपाथ पर कब्जा कर सामान रखा तो होगी कार्रवाई
शहर के राजबाडा और मुख्य बाजारों में पैदल, घूमकर व्यापारियों से की चर्चा और दी […]
January 8, 2022 पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी ने दिया धरना, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का किया विरोध
इंदौर : पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में […]
December 15, 2018 सुरीले गीतों से सजी सुरीली उड़ान। संस्था सुरीली उड़ान के बैनर तले सदाबहार गीतों से सजी महफ़िल ' तू छुपी है कहाँ'' प्रीतमलाल […]
March 26, 2023 अवैध भंग की फैक्ट्री पकड़ाई। लाखों रुपए मूल्य की सामग्री बरामद
फैक्ट्री की गई सील, आरोपी मालिक गिरफ्तार।
इंदौर : अवैध रूप से भंग की गोलियां बनाने […]
September 13, 2020 शादी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार उज्जैन : कोतवाली थाना पुलिस ने शातिर महिला सुनीता उर्फ सोनाली पिता नंदलाल सोलंकी उम्र-40 […]