इंदौर : वर्ल्ड मदर्स डे (विश्व मातृ दिवस)के उपलक्ष्य में संस्था वर्ल्ड ऑफ फिटनेस के बैनर तले ‘चलो मम्मा वॉकेथान’ का आयोजन रविवार, 14 मई 2023 को नेहरू स्टेडियम से किया जा रहा है। तीन किमी की यह वॉकेथान नेहरू स्टेडियम से डेली कॉलेज होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी।
आयोजक संस्था की पदाधिकारी आरती माहेश्वरी, ग्रीष्मा त्रिवेदी और हीना नीमा ने बताया कि ‘चलो मम्मा वॉकेथान’ आयोजित करने का उद्देश्य मदर्स डे सेलिब्रेट करने के साथ यह संदेश भी देना है कि मां के साथ चलने में ही हमेशा सफलता और सुख मिलता है।
ग्रीष्मा त्रिवेदी के मुताबिक कोविड के बाद माताओं का घरों से निकलना कम हो गया था वह ऑनलाइन गतिविधियों में ही ज्यादा भाग लेती थीं।इस वॉकेथान के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि महिलाएं भी अपने घर के बाहर निकलकर अपनी फिटनेस संबंधी गतिविधियों में भाग लें ताकि उनकी सेहत अच्छी रहे, क्योंकि माताएं हैं तो ही यह समाज मजबूत है।
निगमायुक्त और महापौर पत्नी भी करेंगी शिरकत।
इस वॉकेथान के जरिए एक सेहत भरा तोहफा बच्चे अपनी मां को देना चाहते हैं और अपनी मां के साथ वॉक करना चाहते हैं।यह वॉकेथान नेहरू स्टेडियम से 14 मई को सुबह 6:30 बजे शुरू होगी। निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह और श्रीमती जूही भार्गव भी इसमें शिरकत करेंगी।
ग्रीष्मा के अनुसार वॉकेथान में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं मोबाइल नंबर 9039982558 पर अपना नाम पंजीकृत करवा सकती हैं।
Related Posts
- September 29, 2020 खजराना मन्दिर के मंगलवार से खुलेंगे कपाट, चलित दर्शन की होगी व्यवस्था
इंदौर : खजराना गणपति मंदिर खोलने के संबंध में प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह […]
- September 7, 2022 तीन दिन आवभगत के बाद मराठी भाषी परिवारों ने दी महालक्ष्मी को भावभीनी विदाई
इंदौर : शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में महालक्ष्मी की अगवानी और पूजन के बाद सोमवार को […]
- May 9, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते डॉक्टर सहित तीन धराए, 4 इंजेक्शन बरामद
इंदौर : कोरोना संक्रमण के उपचार में उपयोगी रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों […]
- July 2, 2023 स्वयं को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें, व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल करें : कलेक्टर इलैया राजा टी
काबिलियत को सलाम
प्रतिभा, महत्वाकांक्षा और कमिटमेंट दिलाती है सफलता- […]
- September 13, 2021 तीन चेन लुटेरों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, लूटी गई चेन, हथियार व मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : बाइक पेट्रोलिंग के दौरान इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट की घटना कर […]
- January 30, 2024 दिव्यांगों के लिए कलेक्टर कार्यालय में शुरू की गई एकल खिड़की
कलेक्टर आशीष सिंह की दिव्यांगों के लिए संवेदनशील पहल।
शासकीय कार्यों और प्रमाण […]
- April 9, 2021 लगातार बढ़ते कोरोना संकट से बिगड़े हालात, जरूरी इंजेक्शन व ऑक्सीजन की महसूस हो रही कमीं
इंदौर : कोरोना संकमण की विकट होती स्थिति और मरीजों की बढ़ती संख्या से जरूरी इंजेक्शन व […]