डॉक्टर्स डे पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के चिकित्सकों का होगा सम्मान

  
Last Updated:  June 30, 2025 " 06:14 pm"

एमजीएम मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसो. के बैनर तले होगा सम्मान समारोह।

100 वर्ष कैसे जिएं विषय पर डॉ. तनेजा का होगा व्याख्यान।

इंदौर : एमजीएम एलुमनी एसोसिएशन द्वारा डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में 1 जुलाई मंगलवार को शाम 04 बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में अपनी उम्र के 80 वसंत पूरे कर चुके डॉक्टर्स का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर 83 वर्षीय डॉ. डीके तनेजा ‘100 वर्ष कैसे जिए/How to live 100 years’ विषय पर व्याख्यान देंगे।

अमेरिका से पधारे एमजीएम की 1959 बैच के डॉ. ईश्वर लाल भूता, डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और एमवायएच के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे।

एमजीएम एलुमनी एसो. के अध्यक्ष डॉ. संजय लोंढे और सचिव डॉ. विनीता कोठारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले वरिष्ठ डॉक्टर्स 1961,1962 बैच के हैं।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में डॉक्टर्स, संगीत की प्रस्तुति देंगे वहीं छात्रों द्वारा लघु नाटिका का मंचन किया जाएगा।

ये वरिष्ठ डॉक्टर्स होंगे सम्मानित :-

एमजी एम एलुमनी एसोसिएशन द्वारा जिन वरिष्ठ डॉक्टर्स को सम्मानित किया जा रहा है, उनमें डॉ. सतीश शुक्ला, डॉ. भरत छापरवाल, डॉ. एमएस गुजराल, डॉ. डीआर हरियाणी, डॉ. आशा चितले, डॉ. अनिल चितले, डॉ. एमसी अजमेरा, डॉ. महावीर जैन, डॉ. जी नागर, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. करुणाकर त्रिवेदी, डॉ. वसंत महाजन, डॉ. केसी खरे, डॉ. यशलहा, डॉ. एसएस पालीवाल, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. सुधीर टोंगिया, डॉ. प्रदीप सेठी, डॉ. नवरतन मेहता, डॉ.केसी शर्मा, डॉ. राजेंद्र लाहोटी, डॉ. प्रकाश बंगानी, डॉ. वीपी सिंघल, डॉ. गोपाल बियानी और डॉ. नीलिमा ठाकरे शामिल हैं।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. शेनल कोठरी, डॉ. मिलिंद शाह, डॉ. सचिन वर्मा,डॉ. रवि डोसी और डॉ.अंकुर अग्रवाल हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *