इंदौर : वर्ल्ड मदर्स डे (विश्व मातृ दिवस)के उपलक्ष्य में संस्था वर्ल्ड ऑफ फिटनेस के बैनर तले ‘चलो मम्मा वॉकेथान’ का आयोजन रविवार, 14 मई 2023 को नेहरू स्टेडियम से किया जा रहा है। तीन किमी की यह वॉकेथान नेहरू स्टेडियम से डेली कॉलेज होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी।
आयोजक संस्था की पदाधिकारी आरती माहेश्वरी, ग्रीष्मा त्रिवेदी और हीना नीमा ने बताया कि ‘चलो मम्मा वॉकेथान’ आयोजित करने का उद्देश्य मदर्स डे सेलिब्रेट करने के साथ यह संदेश भी देना है कि मां के साथ चलने में ही हमेशा सफलता और सुख मिलता है।
ग्रीष्मा त्रिवेदी के मुताबिक कोविड के बाद माताओं का घरों से निकलना कम हो गया था वह ऑनलाइन गतिविधियों में ही ज्यादा भाग लेती थीं।इस वॉकेथान के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि महिलाएं भी अपने घर के बाहर निकलकर अपनी फिटनेस संबंधी गतिविधियों में भाग लें ताकि उनकी सेहत अच्छी रहे, क्योंकि माताएं हैं तो ही यह समाज मजबूत है।
निगमायुक्त और महापौर पत्नी भी करेंगी शिरकत।
इस वॉकेथान के जरिए एक सेहत भरा तोहफा बच्चे अपनी मां को देना चाहते हैं और अपनी मां के साथ वॉक करना चाहते हैं।यह वॉकेथान नेहरू स्टेडियम से 14 मई को सुबह 6:30 बजे शुरू होगी। निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह और श्रीमती जूही भार्गव भी इसमें शिरकत करेंगी।
ग्रीष्मा के अनुसार वॉकेथान में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं मोबाइल नंबर 9039982558 पर अपना नाम पंजीकृत करवा सकती हैं।
Related Posts
December 25, 2020 शनिवार को होगी शिवराज- सिंधिया की मुलाकात, तेज हुई मन्त्रिमण्डल विस्तार की अटकलें
भोपाल : राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 दिसंबर को पुनः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]
February 29, 2024 लोगों को हैरत होती है कि सरदारजी सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं..!
🔹 कीर्ति राणा, इंदौर 🔹
मुझे यह कहने में संकोच नहीं कि सुंदर कांड का पाठ करते रहने से […]
September 16, 2021 सांसद लालवानी ने गडकरी के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश
इंदौर : गुरुवार इंदौर के लिए रोड कनेक्टिविटी और सड़कों के लिहाज से ऐतिहासिक दिन होने जा […]
November 3, 2019 जन्मों के पुण्य और सौभाग्य से पैदा होती है बेटी- पं. पाठक इंदौर : कनाड़िया रोड स्थित वैभव नगर में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दूसरे […]
April 18, 2021 विधायक निधि से कोरोना के इलाज व बचाव के उपकरण खरीदने को सरकार की हरी झंडी
भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर सरकार के खजाने पर पड़ना शुरू हो गया है। […]
June 18, 2024 इंदौर नगर निगम का होगा अपना ई – पोर्टल, शासन से मिली मंजूरी
नागरिकों मिलेगी बेहतर सुविधा, राजस्व वसूली संग्रहण कार्य होगा सुगम।
इंदौर : नगर निगम […]
February 10, 2021 समर्थन मूल्य पर 15 मार्च से फसलों की खरीदी करेगी मप्र सरकार, बढ़ाए गए खरीदी केंद्र
भोपाल : मध्य प्रदेश में 15 मार्च से फसलों की खरीदी शुरू हो जाएगी। फिलहाल फसलों के […]